22.2 C
Bhind
September 17, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

आखिर क्यों 5 फुट ऊंचे बैरिकेड को फांद गए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा और हाथ पकड़कर 5 फुट ऊंचे मंच पर चढ़े केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं प्रदेशाध्यक्ष?

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। 14 घंटे की लगातार चली जन आशीर्वाद यात्रा के अंत में भी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा की ऊर्जा देखते ही बनी जब बेरिकेड्स फांदकर वह 5 फ़ीट ऊंचे मंच पर हाथों के सहारे चढ़े।


आधी रात के बाद मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा में जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को कहीं रास्ता नहीं मिला तो वह बैरिकेड फांदकर ही मंच पर पहुंचे। मंच की ऊंचाई भी लगभग 5 फुट थी ऐसे में ऊपर से कार्यकर्ताओं ने हाथ से उन्हें ऊपर खींचा और नीचे से भी कार्यकर्ताओं ने उन्हें ऊपर चढ़ाया, जिसके बाद वह मंच पर पहुंचे।

यही नहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उनके पीछे ही आए तो बेरिकेड्स तो खुल गए लेकिन मंच पर चढ़ने के लिए उन्हें भी कार्यकर्ताओं ने नीचे से धक्का लगाया और ऊपर खड़े कार्यकर्ताओं ने उन्हें ऊपर मंच पर खींचा। चूंकि मंच पर चढ़ने की सीढ़ियां साइड से थीं और दोनों ही नेता सामने से ही आ गए। जबकि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर साइड में लगी सीढ़ियों से ही मंच पर पहुंचे।देखिये वीडियो…

Headlines Today 24

Related posts

एक्सीलेटर दबाते ही सीधा गौरी लेक में डूबी कार, युवक की मौत, खतरे को भांपकर एक किनारे पर ही कूदा, एक को लोगों ने किया रेस्क्यू

Headlines Today24

लहार, मिहोना एवं रौन में इतने मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील, ऐसी रहेगी व्यवस्था

Headlines Today24

महर्षि अरविंद की जयंती पर जन अभियान परिषद का जिला स्तरीय व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित

Headlines Today24