23.3 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
भिण्डराजनीति

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन आशीर्वाद यात्रा का पुष्पवर्षा कर किया गर्म जोशी से स्वागत

पवन शर्मा,

भिंड : शहर में जन आशीर्वाद यात्रा के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धनवंतरी कॉम्प्लेक्स सहित पूरे भिण्ड नगर में जहां जहां से सभा गुजरी वहां पर पुष्प वर्षा कर नेताओं का जोरदार स्वागत किया। धन्वंतरि कॉम्प्लेक्स के सामने बतासा बाजार रोड के बगल से स्वागत कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता सिद्धार्थ जैन एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक द्वारा किया गया। इस स्वागत कार्यक्रम में देर रात बारिश के दौरान रंगमंच नृत्य कार्यक्रम की प्रस्तुति एवं ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी की गई।

इस अवसर पर भाजपा नेता सिद्धार्थ जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री की जन हितेषी योजना से जनता को लाभ हुआ है एवं महाराज सिंधिया के नेतृत्व में आगामी चुनाव में ग्वालियर चंबल संभाग में भाजपा को बढ़त मिलेगी।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं नरेंद्र तोमर के जन आशीर्वाद यात्रा में नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा ऐतिहासिक स्वागत से प्रतीत होता है कि आगामी चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी।

इस स्वागत कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता रविन्द्र सिंह नरवरिया, जिला मंत्री राधे शर्मा, भाजपा नेता अर्पित मुद्गल, मंडल अध्यक्ष टीपू भदौरिया, श्याम राठौर एवं सनी राजावत, मंडल महामंत्री सत्येंद्र कुशवाह, चौधरी राकेश जैन, रोहित शाक्य, शेखर खटीक, राहुल गुर्जर, विष्णु शर्मा, पवन जैन, शानू शिवहरे, मयंक जैन, राहुल श्रीवास्तव, अशोक जैन, पंकज जैन, तरूण जैन, गौरव जैन,आदित्य जैन, निखिल जैन, नीरज जैन रिदोली, मुकेश ओझा, नीरज जैन, राहुल जैन वर्धमान, नितिन बजाज आदि दो सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

गुरु का मार्गदर्शन ही हमें शिखर पर ले जाता है- डीएसपी पूनम थापा

Headlines Today24

राम मंदिर की धूम, बड़े होटल के शेफ ने 40 किलो चॉकलेट से बनाई राम मंदिर की प्रतिकृति

Headlines Today24

जज्बा- व्रत रहते हुए भी करवाचौथ पर महिला ने दूसरे बच्चे के लिए किया रक्तदान

Headlines Today24