22.1 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

2800 रूपए ग्रेड पे की मांग को लेकर पटवारियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

अटेर रोड बडे हनुमान मंदिर से निकाली रैली, मुख्य मार्गों से होकर कलेक्ट्रेट पर किया समापन

पवन शर्मा, भिण्ड
Updated by: परानिधेश भारद्वाज

मध्यप्रदेश में चल रहे पटवारियों के आंदोलन में सरकार से अपनी मांगें मनवाने के लिए भिण्ड जिले में सैकड़ों पटवारियों ने बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली। अटेर रोड स्थित बड़े हनुमान मंदिर से आशीर्वाद लेकर मध्यप्रदेश पटवारी संघ की ओर से तिरंगा यात्रा की शुरूआत की गई। वेतनमान, उपयुक्त संशाधन, समयमान और अन्य भत्तों को बढााए जाने सहित ग्रेड पे 2100 से बढ़ाकर 2800 किये जाने की मांग को लेकर प्रदेश में 19 हजार पटवारी कलमबंद हड़ताल कर रहे हैं। और प्रतिदिन नए नए आंदोलनों के जरिये सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
इसी क्रम में अटेर रोड बड़े हनुमान मंदिर से तिरंगा यात्रा शुरू होकर अग्रसेन चौराहा, परेड चौराहा, सदर बाजार, गोलमार्केट, बजरिया, माधवगंज हाट, जेल रोड, लहार रोड चौराहा सहित शहर के मुख्य मार्गों से होकर पटवारियों ने तिरंगा हाथ मे लेकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर श‍िवांगी अग्रवाल को ज्ञापन दिया।
पटवारियों का कहना है कि पिछले 28 सालों से पटवारियों को एक ही वेतनमान 2100 रुपये का दिया जा रहा है। हर बार सरकारों की ओर से आश्‍वासन दे दिया जाता है। उसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। इस बार पटवारियों की ओर से प्रदेश व्यापी कलमबंद हडताल की जा रही है। मध्यप्रदेश पटवारी संघ की हडताल पिछले दस दिनों से जारी है।

रैली के दौरान मनीष शर्मा, संजय शर्मा , देवेश शर्मा, राघवेंद्र सिंह, मणि चौहान, अर्चना भदौरिया, सीमा सिंह, ममता नरवरिया, संगीता भदोरिया, कौशल्या दोहरे, सुष्मलता, राजीव सिंह, शिवांशु मिश्रा, मधुसूदन सिंह, जितेंद्र सिंह, अनूप सिंह, राहुल दुबे, ऋषभ शुक्ला, अनुराग त्रिपाठी सहित करीब तीन सैकडा पटवारी और कोटवार मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान कोटवारों का भी मानदेय बढाए जाने की मांग का ज्ञापन सौंपा गया। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्‍ति के गीतों पर पूरे जोश के साथ करीब तीन सैकडा से अधिक जिले के पटवारी और कोटवार इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

Headlines Today 24

Related posts

मध्य प्रदेश टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में भिंड के छह खिलाड़ियों का चयन

Headlines Today24

Explorando la experiencia de juego en Betwarrior

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की कार्यवाहियों से माफिया के हौसले हुए पस्त

Headlines Today24