22.1 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति ने मनाया 9वां विश्व योग दिवस

भिण्ड। बुधवार 21 जून 2023 को विश्व योग दिवस के अवसर पर पतंजलि योग समिति भिंड ने पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में पूज्य स्वामी रामदेव के आवाहन व्यापार मंडल धर्मशाला इटावा रोड पर विश्व योग दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ रमेश दुबे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं विशेष अतिथि भिंड दतिया सांसद श्रीमती संध्या राय उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात शैलेश त्रिपाठी जिला अध्यक्ष पतंजलि योग समिति के द्वारा सभी को योगाभ्यास कराया गया जिसमें शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कपालभाति, अनुलोम विलोम प्राणायाम और ताड़ासन वृक्षासन अनेक प्रकार की योगिक क्रियाएं की गई।

डॉ रमेश दुबे के द्वारा बताया गया कि हमें स्वस्थ रहने के लिए नित्य योग करना चाहिए और सुबह जल्दी जगना चाहिए। कार्यक्रम में महिला जिला प्रभारी मधु दीक्षित, संयोजक राहुल जैन, पार्षद हेमू राहुल जैन, सोनाली अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, दिलीप बघेल, ममता श्रीवास्तव, बदन सिंह, संतोष लहारिया, डॉ शिव कुमार राजोरिया सहित शहर के लगभग 500 बहन भाइयों ने मिलकर योगाभ्यास किया।

Headlines Today 24

Related posts

एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर नर्सों ने दिया धरना

Headlines Today24

यहां के बालक-बालिकाएं हैं अद्भुत प्रतिभा के धनी है- आईएएस राजीव शर्मा

Headlines Today24

बिजली बकाया पर कनेक्शन काटा तो किसानों ने कर दी विद्युतकर्मियों के साथ अभद्रता

Headlines Today24