26.2 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजिल दी


भिंड। शुक्रवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश की पहचान और अखंडता की रक्षा के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया। उनके नेक आदर्श, समृद्ध विचार और लोगों की सेवा करने की प्रतिबद्धता हमें प्रेरित करती रहेगी। राष्ट्रीय एकता की दिशा में उनके प्रयासों को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत ने कहा कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के निर्माता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मातृभाषा को शिक्षा का माध्यम बनाने के पक्ष में थे। उनका मानना ​​था कि विकास में जनभागीदारी के बिना कोई भी देश आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने सत्ता के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण के उद्देश्य से जनसंघ की स्थापना की।
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, युवा मोर्चा जिला आईटी प्रभारी दीपेश तोमर, भाजपा जिला सह कार्यालय मंत्री रोहित शाक्य, मंडल उपाध्यक्ष प्रतीक पांडे, मंडल मंत्री सूरज बरुआ, भूपेंद्र ओझा, राहुल गुर्जर,नमन कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

“भारत को जानो” प्रतियोगिता का विद्यालय स्तरीय चरण संपन्न

Headlines Today24

10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों में जिले के इस स्कूल के विद्यार्थियों ने फहराया परचम, प्रदेश की टॉप टेन में भी बनाई जगह

Headlines Today24

सांदीपनि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया देहात थाना का भ्रमण, समझी पुलिस की कार्यप्रणाली

Headlines Today24