26.4 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

यहां की पुलिस द्वारा नशा विरोधी अभियान में 24 घण्टे में की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही, 76 लोग आये कार्यवाही की जद में

परानिधेश भारद्वाज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नशे के विरुद्ध छेड़े गए अभियान के अन्तगर्त पुलिस अधीक्षक भिण्ड शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के निर्देशन में जिले के समस्त अनविभागीय अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी को अवैध शराब के विरुद्व कार्यवाहो कर धरपकड़ करने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया था। जिसका पालन करते हुए यहां पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाहियों को अंजाम दिया जा रहा है।

उक्त नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान अभियान के अन्तगर्त दिनांक 13.10.22 को जिला भिण्ड के समस्त थाना प्रभारी द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान चलाया गया। जिसमें जिले के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अलग-अलग थानों में अबकारी एक्ट के तहत 30 प्रकरण पंजीबद्ध कर कुल 100 लीटर अवैध शराब कुल कीमती 44000 रुपये की जप्त कर 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा एनडीपीएस एक्ट के 03 प्रकरण में 03 आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ जप्त कर कार्यवाही की गयी। और समस्त जिलें में नशे के विरुद्ध अभियान के तहत सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के 05 प्रकरण में 05 आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए तथा अभियान अन्तर्गत कोपटा में 76 प्रकरण में 76 आरोपियों पर कार्यवाही की।

अभियान में वाहन चालकों को भी नशा करके वाहन ना चलाने के सम्बन्ध में बताया गया एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत कोचिंग सेन्टर एवं स्कूल के बच्चों को व सम्बन्धित स्टॉफ को नशा के दुर्गुणों के सम्बन्ध मे जागरुक किया गया। व परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाइश दी गयी। बाजार में नुक्कड़ सभा का आयोजन कर लोगो को नशा के विरुद्ध जागरुक किया गया तथा तथा करवा चौथ पर्व के मौके पर आमजन में दो पहिया वाहन पर हेलमेट लगाने के लिये जागरुकता कार्यक्रम एवं जोड़ों को चिन्हित कर भिण्ड पुलिस अधीक्षक द्वारा 20 दंपतियों को हेलमेट बांटे गये। और हेलमेट पहनकर सुरक्षित अपने घर पहुँचने के सम्बन्ध मे जागरुकता अभियान चलाया गया।

मिलावटखोरों के विरुद्व अभियान के अन्तर्गत जिले में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में त्यौहार को देखते हुये मिठाई की दुकानों को खाद्य विभाग के साथ चैक कर सेम्पलिंग कर कार्यवाही की गयी।

नशे के विरुद्ध अभियान अन्तर्गत कौप्टा मे 76 प्रकरण में 76 आरोपियों पर कार्यवाही की गयी और लोगों को जागरुक किया गया। पुलिस द्वारा बताया गया कि अभियान मे नशे के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Headlines Today 24

Related posts

जस्टिस फ़ॉर भिण्ड को मिला छात्रों का समर्थन, छात्र बोले जिले के विकास के लिए मांगों का पूरा होना जरूरी

Headlines Today24

गुरु-शिष्य परंपरा हिंदू शिक्षण पद्दति की विशिष्टता है – अनिल शर्मा

Headlines Today24

ड्रैगन बोट पुरुस्कार वितरण के साथ ही लॉन्च होगा मध्यप्रदेश पर्यटन पर आधारित गीत

Headlines Today24