31.5 C
Bhind
October 8, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

बच्चों के संग पानी के बीच बिखेरे योग के विविध रंग

किशोरी पब्लिक स्कूल ने गौरी पर मनाया योग दिवस

भिण्ड। समाजिक कार्यकर्ता, वरिष्ठ समाजसेवी और किशोरी वाटर क्लब के निर्देशक राधेगोपाल के निर्देशन में गौरी सरोवर स्थित किशोरी वाटर स्पोर्ट्स बोट क्लव पर बड़ी धूम धाम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। छोटे बड़े सभी ने गौरी में कयाकिंग केनोइंग के लिए बनाए गए प्लेटफॉर्म पर योग का योग के द्वारा बैलेंसिंग का संदेश दिया।

इस अवसर पर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह भदौरिया, जन सेवा मित्र जिला प्रभारी वेदांत, खेल विभाग से सुश्री ब्रजवाला यादव, राजीव यादव, समाजसेवी डॉ साकार तिवारी, वरिष्ठ समाज सेवी दानवीर दीक्षित, समाजसेवी संदीप मिश्रा, शिक्षक सोनपाल यादव, संजीव श्रीवास्तव, विजय यादव, अनमोल सहित स्पोर्ट क्लव शिक्षक सागर यादव, कु.मनासा पाल, निश्चल यादव, राधे श्याम यादव, शिखर दुबे, साक्षी यादव, श्रेया यादव मौजूद रहे।
इस दौरान सूर्य नमस्कार के साथ विभिन्न योग आसन को कराया गया तथा योग एवं वाटर स्पोर्ट का समन्वय करते हुए अभ्यास कराए गए। इसके अलावा बच्चों को अनुशासन, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया तथा शपथ भी कराई गई। अंत में आभार प्रदर्शन वरिष्ठ समाजसेवी दानवीर दीक्षित ने किया।

Headlines Today 24

Related posts

मलेरिया दिवस पर स्कूली बच्चों ने डेंगू – मलेरिया मुक्त बनाने का लिया संकल्प

Headlines Today24

थाना परिसर के बाहर गोली मारने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

Headlines Today24

पंचायत एवं निकाय चुनाव आचार संहिता में पकड़ा हथियारों का जखीरा

Headlines Today24