24.5 C
Bhind
November 2, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेशराजनीति

सिंधिया की कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को दो टूक, चंबल की जनता सिर पर बिठाती है तो वादाखिलाफी करने पर सबक भी सिखा देती है

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। शुक्रवार को लहार में आयोजित लाड़ली बहना सम्मान कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ ही इस बार भाजपा सरकार बनवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पहुंचे और रोड में हिस्सा लेने के बाद जन सभा को भी संबोधित किया।
सिंधिया ने मंच से बोलते हुए कमलनाथ और दिग्विजयसिंह की जोड़ी पर हमला किया और कहा कि चंबल के पानी में मिठास है जो एक बार यहां आ जाये वो यहीं का होकर रह जाता है। साथ ही एक नमकीनपना है जिससे यहां की जनता वादाखिलाफी करने वालों को माफ नहीं करती। और यही किया जब पिछली सरकार में इस जोड़ी ने वादाखिलाफी की थी।

उन्होंने इस बार अपनी दादी राजमाता विजयाराजे सिंधिया को भी याद करते हुए कहा कि उनके अंदर राजमाता का खून है अगर मध्यप्रदेश के किसानों, माताओं बहनों, युवाओं के साथ कोई वादाखिलाफी करे तो उसे मिटाने का कार्य सिंधिया परिवार का योद्धा करता है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोविड में किये गए कार्यों का बखान करते हुए उनका गुणगान भी किया। साथ ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रहीं लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित तमाम योजनाओं की भी सराहना करते हुए भाजपा सरकार की तारीफ में कसीदे पढ़े।
इस दौरान उन्होंने 7 बार से विधायक नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने लहार को अपनी बपौती समझ रखा है। उन्होंने जनता से कहा कि मेरा और आपका रिश्ता है भाजपा का प्रत्याशी कोई भी आप परिवर्तन के लिए तैयार हो। विकास के लिए बड़े भाई और छोटे भाई यानी शिव और ज्योति की जोड़ी चाहिए और इसके लिए दोनों हाथ उठाकर दिन में कसम खाइए।

आपको बता दें कि लहार विधायक डॉ गोविंद सिंह की सिंधिया के कांग्रेस में रहते भी उनसे पटरी नहीं बैठती थी और लोकसभा चुनाव में हार का ठीकरा भी सिंधिया पर फोड़ते हुए डॉ सिंह ने खुलकर उनपर चुनाव हरवाने के आरोप लगाए थे। ऐसे में गोविंद सिंह के गढ़ में जाकर सिंधिया ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को ललकारा है। डॉ गोविंद सिंह दिग्विजयसिंह के करीबी बताए जाते हैं।

Headlines Today 24

Related posts

31 मई को लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती के उपलक्ष्य में निकलेगा भव्य चल समारोह- रामशेष बघेल

Headlines Today24

Odkryj Świat NV Casino: Recenzja i Bonusy

संस्कृति सप्ताह के तहत भाविप ने किये यह जनकल्याणकारी सांस्कृतिक कार्यक्रम

Headlines Today24