26 C
Bhind
October 9, 2026
Headlines Today 24
देशभिण्डमध्यप्रदेशराजनीति

इस मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया भारत के लिए भगवान का वरदान, हजारों की सभा में पढ़े प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ में कसीदे

नेता प्रतिपक्ष के विधानसभा क्षेत्र में लाड़ली बहना सम्मेलन में भाग लेने आये थे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

परानिधेश भारद्वाज,

लाड़ली बहना सम्मेलन में भाग लेने के लिए मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह की विधानसभा भिंड जिले की लहार विधानसभा पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के लिए भगवान का वरदान बताया है। उन्होंने कहा कि यह जनता की जिंदगी बदलने का अभियान चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के लिए भगवान का वरदान हैं। लगातार वैभवशाली, गौरवशाली, समृद्ध, सम्पन्न और शक्तिशाली भारत का निर्माण प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कल सागर आ रहे हैं जहां पर वह संत रविदास के मंदिर का शिलान्यास करेंगे और कई सौगातें मध्यप्रदेश को देंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री की सरकार और यहां मेरी सरकार डबल इंजन की सरकार मध्य प्रदेश को आगे बढ़ा रही है। लेकिन लहार वाले पीछे रह गए। उन्होंने कहा कि यहां के चुने हुए प्रतिनिधि कभी लहार की बात ही नहीं करते। वह पता नहीं कौन सी अकड़ में रहते हैं।

आपको बता दें की लहार से लगातार सातवीं बार विधायक बने डॉक्टर गोविंद सिंह वर्तमान में मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर बैठे हुए हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री ने इस बार जनता से भाजपा को समर्थन देने की जोरदार अपील की है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वह मुख्य धारा में चलें, प्रधानमंत्री के साथ चले, भारतीय जनता पार्टी की सरकार के साथ चलें। भारतीय जनता पार्टी का एमएलए बनाओ हम तस्वीर भी बदल देंगे और तकदीर भी बदल देंगे।
एम्बियन्स- शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री

Headlines Today 24

Related posts

हार का सदमा बर्दास्त नहीं कर पाए कांग्रेस प्रत्याशी, हार्ट अटैक से हुई मौत

Headlines Today24

ड्रैगन बोट पुरुस्कार वितरण के साथ ही लॉन्च होगा मध्यप्रदेश पर्यटन पर आधारित गीत

Headlines Today24

बाढ़ पीड़ितों का दर्द देख पसीज गया महिला पुलिसकर्मियों का दिल, आपस में डेढ़ लाख का चंदा कर बांटी राहत सामग्री

Headlines Today24