19.6 C
Bhind
October 30, 2026
Headlines Today 24
धर्मभिण्डमध्यप्रदेश

संस्कृति सप्ताह के तहत भाविप ने किये यह जनकल्याणकारी सांस्कृतिक कार्यक्रम

  • परानिधेश भारद्वाज

भारत विकास परिषद शाखा भिंड द्वारा संस्कृति सप्ताह के द्वितीय दिवस स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर एक वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रांतीय संयोजक श्रवण पाठक ने स्वामी जी की भारत यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा सच्चे राष्ट्रभक्त बनने के लिए अपने धर्म और संस्कृति पर गौरव करिए, अपने त्यौहारों पर गर्व करें।
डॉ डीके शर्मा जिला मलेरिया अधिकारी ने स्वामी विवेकानंद जी के बालकाल की घटना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा स्वामी जी पूरे विश्व समाज के सारथी बने। इस कार्यक्रम में आभार प्रकट शाखा अध्यक्ष कमलेश सेंथिया ने किया।

संस्कृति सप्ताह के तृतीय दिवस जिला अस्पताल परिसर में रोको टोको अभियान चलाया गया, जिसमें जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ अनिल गोयल एवं डॉ हिमांशु बंसल ने बिना मास्क के घर से ना निकलने की समझाइश देकर सभी को मास्क पहनाए और कोरोना नियमों का पालन करने का आग्रह किया। इस अवसर पर सचिव डॉ साकार तिवारी, कोषाध्यक्ष रामवीर सिंह परिहार, धीरज शुक्ला, मनोज दीक्षित, अनिल शर्मा एडवोकेट, अजय बसेड़िया, सुखराम भारद्वाज, डॉ देवेश शर्मा, डॉ वरुण शर्मा, उम्मेद सिंह राजपुरोहित, जय प्रकाश शर्मा, राजमणि शर्मा सहित परिषद के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

साड़ी, तिलकुटी व फल बाँट कर भाविप ने मनाया संक्रांति पर्व

संस्कृति सप्ताह के चौथे दिन जवासा स्थित शिव ईंट भट्टा पर जरूरतमंदों को एक सैकड़ा साड़ी, तिलकुटी व फल वितरित करके संक्रांति पर्व मनाया गया। इस अवसर पर सुरेश बरुआ ने उपस्थित सभी को संक्रांति पर्व के महत्व व इस दिन दान की महिमा को समझाया। उक्त कार्यक्रम में सहयोगी रहे रानीपुर साड़ी सेंटर के संचालक सचिन जैन एवं शाखा के वरिष्ठ सदस्य कैलाश बघेल एवं सुरेश बरुआ।

संस्कृति सप्ताह के पांचवे दिन भगवान शिव जी एवं गौरी मैया की 101 दीपक से महा आरती कर परिषद के सभी सदस्यों ने प्रभु से कोरोना महामारी के इस संकट से अपने शहर, प्रदेश, देश एवं विश्व को बचाने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष कमलेश सेंथिया, उपाध्यक्ष धीरज शुक्ला, सचिव डॉ साकार तिवारी, अजय बसेड़िया, मनोज दीक्षित, प्रदीप सोनी, अनिल शर्मा एडवोकेट, सुखराम भारद्वाज, सुरेश बरुआ, शैलेंद्र शर्मा, डॉ वरुण शर्मा, राधा मोहन चौबे, अज्जू चौधरी, संतोष दीक्षित, आकाश सेंथिया, उदित, प्रियांशी, प्रगति सेंथिया एवं परिषद के सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Headlines Today 24

Related posts

नकल के दम पर कभी आगे रहने वाला जिला प्रदेश में पिछले पायदान पर, फिर भी तीन-तीन स्टूडेंट्स ने बनाई प्रदेश मेरिट में जगह

Headlines Today24

“भारत को जानो” प्रतियोगिता का विद्यालय स्तरीय चरण संपन्न

Headlines Today24

हमारे प्रधानमंत्री हमारा अभिमान मानव श्रंखला के तहत भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बनाया भारत का नक्शा

Headlines Today24