22.6 C
Bhind
September 17, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

हमारे प्रधानमंत्री हमारा अभिमान मानव श्रंखला के तहत भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बनाया भारत का नक्शा

भिंड। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला से भारत का नक्शा बनाया और राष्ट्रीय गान गाया l

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में कांग्रेस सरकार द्वारा जानबूझकर लापरवाही बरतने के विरोध में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा हमारे प्रधानमंत्री हमारा अभिमान के तहत मानव श्रंखला का कार्यक्रम शहर के शासकीय महाविद्यालय एमजेएस स्टेडियम में आयोजित किया गया। जहां युवा कार्यकर्ताओं ने मोदी के सम्मान में मानव श्रृंखला के रूप में भारत का नक्शा बनाया और राष्ट्रीय गान प्रस्तुति की।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल पाठक ने कहा कि पंजाब की चन्नी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में लापरवाही कर उनके साथ ही देश के सम्मान को ठेस पहुंचाई है, जिसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मानव श्रृंखला के माध्यम से युवा कार्यकर्ताओं ने भारत के महामहिम राष्ट्रपति से मांग की है कि ऐसी कांग्रेस सरकार को तत्काल भंग कर देना चाहिए। ऐसी लापरवाह सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। जो देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा नहीं कर सकती वह पंजाब प्रदेश की जनता की क्या सुरक्षा कर पाएगी। यह कृत्य सोनिया गांधी राहुल गांधी और कांग्रेस के नेताओं के इशारे पर मुख्यमंत्री चन्नी ने भारत के लोकतंत्र से सुरक्षा के नाम पर खिलवाड़ किया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पूरे प्रदेश में एक साथ मानव श्रंखला के साथ अपना विरोध प्रकट किया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा की मानव श्रृंखला में अमित चौधरी, उपेंद्र राजोरिया, राजीव उपाध्याय, जेडी खान, बादशाहा गुर्जर, सर्जन सिंह नरवरिया, विजय बरुआ, सौरभ जैन, मोनू नरवरिया, प्रतीक पांडे, रिंकू तोमर, सत्येंद्र सिंह भदोरिया, राजीव मिश्रा, प्रिंस यादव, ऋषि मिश्रा, अतुल, सचिन बाजपेई, सूरज ओझा, गोविंद परिहार, अरुण प्रताप, अमित शर्मा, प्रवेंद्र यादव, गौरव प्रजापति, प्रियव्रत मिश्रा, रवि ठाकुर, सोनू प्रजापति आदि कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद थेl

Headlines Today 24

Related posts

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन फ्रेंड ने अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन।

Headlines Today24

राम कथा सुनने से ही जीवन धन्य हो जाता है- श्यामसुंदर तिवारी

Headlines Today24

हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी के परीक्षा परिणाम में जिले के इस स्कूल के दो छात्र प्रदेश एवं चार छात्र जिले की मेरिट में आये

Headlines Today24