31.5 C
Bhind
October 8, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत मद्य निषेध सप्ताह का हुआ समापन

भिण्ड।

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 02 से 08 अक्टूबर 2024 मद्य निषेध सप्ताह का समापन कार्यक्रम जिला कलेक्टर सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें जिले में विगत आठ दिवस में आयोजित नशाबंदी प्रतियोगता में भाग लेने वाले छात्रों को कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिले में कार्यरत मास्टर ट्रेनर को भी उत्कृष्ट कार्य एवं सहयोग हेतु सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जनअभियान परिषद भिण्ड के जिला समन्वयक शिव प्रताप सिंह भदौरिया एवं उत्कृष्ट विद्यालय भिण्ड से धीरज गुर्जर द्वारा सभी मास्टर ट्रेनर एवं प्रतिभागियों की जानकारी एवं उनके द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्य समाज में भागीदारी एवं जागरूकता को कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग भिण्ड दिनेश शाक्य एवं नशाबंदी विभागीय मान्यता प्राप्त संस्था चौधरी रूपनरायण समाज कल्याण एवं सुधार समिति के सचिव सुनील दुबे के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस कार्यक्रम में मनीश सिंह कुशवाह प्रशासनिक अधिकारी, विकाश सिंह, सोमेन्द्र सिंह, पंचम सिंह, बृजराज गुर्जर, नरेश तोमर, प्रमुख कलाकार सुबोध श्रीवास्तव, गंगाराम, राघवेन्द्र आदि उपस्थित हुए।

Headlines Today 24

Related posts

निर्दलीय प्रत्याशी ने लगाया डराने-धमकाने का आरोप, केबल नेटवर्क की काटी गई केबिल्स

Headlines Today24

कांग्रेस प्रत्याशी राकेश चौधरी को मिल रहा ग्रामीण क्षेत्र में ऐसा जन समर्थन

Headlines Today24

नेता प्रतिपक्ष का बड़ा आरोप- पुलिस की सहायता से टीकमगढ़ विधायक बना रहे प्रत्याशी पर फॉर्म वापसी का दबाव

Headlines Today24