19.6 C
Bhind
October 30, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर कवियों ने बांधा समां

कवि सम्मेलन से समाज को नई चेतना एवं उमंग मिलती है। अतुल रमेश पाठक

भिंड। हिंदू नव वर्ष, गुड़ी पड़वा एवं चैत्र नवरात्रि के अवसर पर गजबदन मैरिज गार्डन अटेर रोड पर विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कवियों ने अपनी काव्य रचना से समा बांधा। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अशफाक खान, समाजसेवी रोहित शर्मा एवं विकास बंसल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं मां सरस्वती की तस्वीर के सामने माल्यार्पण कर किया गया।


इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि डॉ सुनील त्रिपाठी निराला, किशोरीलाल बादल, गजेंद्र सिंह कुशवाह, रविंद्र तिवारी, आशुतोष शर्मा नंदू, मुकेश शर्मा द्वारा काव्य रचना की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में कविओं ने श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। कवि सुनील त्रिपाठी निराला ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कविताएं प्रस्तुत की, हास्य कवि रविंद्र तिवारी ने अपनी हास्य कविताओं से सभी को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया।

कवि आशुतोष शर्मा नंदू ने भी अपनी काव्यरचना से समा बांधा।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि कवि सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ भारत माता की जय के साथ देश प्रेम व राष्ट्र भक्ति से सराबोर रचनाओं के माध्यम से भारत के सांस्कृतिक, सामाजिक और समरसता के भाव को बढ़ावा देते हुए हिन्दू संस्कृति और सनातन धर्म का जयघोष करना है।

इस वर्ष चैत्र मास में हमारे मित्र मंडल द्वारा वर्ष प्रतिपदा पर कवि सम्मेलन के माध्यम से जन जागरण करते हुए समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया गया , जो कि अब हर वर्ष हिंदू नए वर्ष के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन होता रहेगा।

कवि सम्मेलन में भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील कांकर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रांत सिंह, सुनील दुबे, जिला मंत्री राधाकृष्ण शर्मा,उपेंद्र राजोरिया, तरुण कटारे, पिंकी शर्मा, रश्मि खटीक, अर्पित मुद्गल,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रांत सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, अतिराज नरवरिया, हृदेश पुरोहित,अमित जैन, सचिन द्विवेदी, सुनील कांकर, देवेश शर्मा , राहुल थापक, राघवेंद्र कांकर, प्रतीक पांडे,अजीत शर्मा, प्रशांत सोनी, रवि बाजपाई, रामहेत शर्मा, दिलीप राठौर, सुरेंद्र पचौरी आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय परिसर में हैंड ग्रेनेड से खेलते रहे बच्चे, फिर हुआ ये…

Headlines Today24

पंचायत एवं निकाय चुनाव आचार संहिता में पकड़ा हथियारों का जखीरा

Headlines Today24

पूर्व पार्षद मुकेश गर्ग बने कांग्रेस पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष

Headlines Today24