22.4 C
Bhind
July 23, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के लिए उपयोगी व उत्कृष्ट योजना- आशुतोष शर्मा नंदू

मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र ने ग्राम पंचायत डीड़ी व दबोहा में ई-केवाईसी में किया सहयोग

भिण्ड ब्लॉक के मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र आशुतोष शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत डीड़ी व दबोहा में ई- केवाईसी की जा रही है। सीएम फेलो वेदांत चौधरी के निर्देशानुसार हम सभी ब्लॉकों के मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र ई- केवाईसी में सहयोग कर रहे हैं। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने हेतु शासन द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 प्रारंभ की गई है। भिंड जिले में 23 से 60 महिला हितग्राहियों के समग्र आईडी में ई- केवाईसी किया जाना है इस हेतु कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसमे ग्राम पंचायत डीड़ी में 3 सैकड़ा से अधिक महिलाओं की ई – केवाईसी हुई है।


वहीं दबोहा पंचायत में 2 सैकड़ा से अधिक ईकेवाईसी हो चुकी है साथ ही साथ ग्रामीण जनों को इस योजना के बारे में जागरूक करते हुए बताया यह पूर्णता निशुल्क है। राशन की दुकान, एमपी ऑनलाइन, सीएससी कियोक्स, स्वयं के द्वारा samagra.gov.in पोर्टल पर कर सकते है । दस्तावेजों में समग्र आईडी, आधार कार्ड, समग्र से लिंक मोबाइल नंबर , सहायता के लिए 07552700800 पर कॉल कर सकते है । डीड़ी में ई-केवाईसी करने वाले सीएससी नरेंद्र सिंह यादव , ग्राम सचिव सुधीर कुशवाहा, भानु यादव , मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र आशुतोष शर्मा , दीपक यादव ,अमन यादव, आकाश शर्मा दबोहा सीएससी लक्ष्मीकांत शर्मा, हेमंत जोशी , विशेष सहयोगी में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति डीड़ी खुर्द , सर्वे भवंतु सुखिन: संगठन, शौर्य दल के सदस्य आदि जन विशेष सहयोग कर रहे है ।

Headlines Today 24

Related posts

जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के अधिकारों की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

Headlines Today24

कांग्रेस प्रत्याशी की प्रेमी के साथ भागने की चलती रही चर्चाएं, हरियाणा में ननद के यहां मिली प्रत्याशी

Headlines Today24

होलिका दहन के दिन व्यापारियों ने जलाया अमेज़ॉन फ्लिपकार्ट ई-कॉमर्स कंपनियों का पुतला

Headlines Today24