19.1 C
Bhind
October 23, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

कांग्रेस ने जो कहा वह किया- सचिन द्विवेदी

पवन शर्मा

कांग्रेस परिवर्तन यात्रा का आज 7वां दिन

भिंड – भिंड विधानसभा में सचिन द्विवेदी के नेतृत्व में चल रही परिवर्तन यात्रा के 7वे दिन में वार्ड क्र 1 अटेर रोड पर निकाली गयी जिसमे राष्ट्रीय सचिव एवं चम्बल संभाग प्रभारी शिव भाटिया, नेता प्रतिपक्ष मध्यप्रदेश डॉ गोविन्द सिंह, पूर्व विधायक हेमंत कटारे, शहर अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार देसलेहरा, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष स्मिता शर्मा,NSUI से अंकित तोमर ने लोगो से जनसम्पर्क किया और शिव भाटिया ने कहा की भाजपा की करनी और कथनी में बहुत अंतर और कांग्रेस सरकार के पांचो वचन के बारे में बताया वही सचिन द्विवेदी ने कहा की हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने प्रदेश में फैली मंहगाई की मार को कम करने के लिए आमजनता को राहत देने के लिए नारी सम्मान योजना की शुरुवात की हे जिसमे प्रति महिला को प्रति माह 1500रू देने का वादा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनने पर दिए जाएंगे।इसके साथ ही 500रु में सिलेंडर,किसान ऋण माफी,कर्मचारियों को पुन:पेंशन बहाल, सौ यूनिट बिजली माफ,दो सौ यूनिट हाफ, का वचन हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने दिया है।

Headlines Today 24

Related posts

कांग्रेस की सरकार बनते ही मिलेंगे हर महिला को 1500रू प्रति माह – इस्मिता शर्मा

Headlines Today24

प्रजापति समाज के मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह कार्यक्रम के लिए बैठक का हुआ आयोजन

Headlines Today24

रैली के दौरान पिकअप वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर दो युवकों की मौत

Headlines Today24