26.4 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
Uncategorizedभिण्डमध्यप्रदेश

वॉलीबॉल खेलकर मनाया सिंधिया का जन्मदिन

भिण्ड। जहां पूरा विश्व 1 जनवरी को नववर्ष की खुशियां मना रहा था वहीं दूसरी ओर सिंधिया समर्थकों के लिए यह दिन दोगुनी खुशी वाला है। क्योंकि 1 जनवरी को उनके चहेते नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी जन्मदिन रहता है। श्री सिंधिया वर्तमान में भाजपा की केंद्र सरकार में नागर एवं विमानन मंत्री हैं। ऐसे में ग्वालियर चम्बल अंचल में उनके चाहने वालों ने अपने अपने तरीकों से अपने चहेते नेता का जन्मदिन मनाया। श्री सिंधिया के जन्मदिन पर उनके समर्थक भाजपा नेता डॉ तरुण कुमार शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय टैगोर स्कूल में वॉलीबॉल मैच का आयोजन कराया गया। जहां पर ना केवल जीतने वाली बल्कि दूसरी टीम को भी पुरुस्कार देकर खेल भावना को बढ़ाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ तरुण शर्मा ने खेलों के महत्व को बताते हुए कहा कि खेल खेलने से शरीर स्वस्थ और चुस्त दुरुस्त रहता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल खेलते हुए बिना जीत हार के डर के स्वाभाविक खेल खेलने की बात कही। उन्होंने जीतने वाली टीम को बधाई दी। उन्होंने जीतने और हारने वाले खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि खेल में हार जीत तो होती ही है। लेकिन जीत पर कभी इतराना नहीं चाहिए और हारने पर कभी निराश होकर नहीं बैठना चाहिए। सामने वाली टीम से प्रेरणा लेकर और हार के कारणों की समीक्षा कर प्रैक्टिस कर खेल को निखारने की कोशिश करना चाहिए और खेल में हमेशा निजी हित से ऊपर उठकर टीम भावना से ही खेल खेलने चाहिए। क्योंकि जब आपकी टीम जीतेगी तभी आपको भी रिवॉर्ड मिलेगा।
इस दौरान एडवोकेट रविन्द्र सिंह नरवरिया, अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष एडवोकेट हनुमंत बौहरे, सुनील शर्मा, अजय सिंह, भोले श्रीवास, अंकुर, अंकित बौहरे, राजीव भदौरिया, संतोष शर्मा, सुनील सिंह, दीपक गुप्ता सहित कई खिलाड़ी मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

बसपा प्रत्याशी सहित कई निर्दलियों ने दिया सुनीता-सुनील कांकर को समर्थन

Headlines Today24

जनता के जीवन में बड़े बदलाव का आगाज है विकास यात्रा- डॉ रमेश दुबे

Headlines Today24

ड्रैगन बोट पुरुस्कार वितरण के साथ ही लॉन्च होगा मध्यप्रदेश पर्यटन पर आधारित गीत

Headlines Today24