30.7 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
धर्मभिण्ड

हजारों की संख्या में सर पर कलश लेकर निकली मातृशक्ति, शिव महापुराण कथा का हुआ श्री गणेश

भिण्ड, पवन शर्मा

नवदुर्गा महोत्सव पर आयोजित शिव महा पुराण कथा का कलश यात्रा के साथ श्री गणेश श्री कुंडेश्वर महादेव मंदिर उदासीन आश्रम सिटी कोतवाली के सामने भिंड में हुआ। मंगलवार सुबह 10 बजे विशाल कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

जिसमें सबसे पहले झंडा दल, डीजे बैंड, उसके पश्चात बाबा कुंडेश्वर महादेव की भव्य पालकी चली, उसके पीछे करीबन 15 सौ कलश लेकर मातृशक्ति पीले वस्त्र धारण कर निकलीं, उसके पीछे एक रथ पर कथा व्यास राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश्वरानंद जी महाराज उदासीन, दूसरे रथ पर श्री श्री 1008 श्री गिरधारी चिलोंगा महाराज, तीसरे रथ पर श्री कुंडेश्वर मंदिर महंत मोहन मुनि मोनू महाराज, चौथे रथ पर पोषण माता महंत जी विराजमान रहे। सबसे पीछे शिव एवं पार्वती की झांकी शोभायमान रही।

शोभा यात्रा सुबह 10 बजे श्री कुंडेश्वर महादेव मंदिर से अग्रसेन चौक होती हुई पुस्तक बाजार, संतोषी माता पूजन पश्चात बड़े हनुमान जी नवादा वाले को प्रणाम कर बम्बा किनारे होते हुए पुनः इंदिरा गांधी चौक से कुंडेश्वर महादेव धाम में पहुंची। जिसमें करीबन 4 हजार भक्तों ने सम्मिलित होकर धर्म लाभ लिया।

इस कार्यक्रम को अभूतपूर्व भव्य बनाने में जिन भक्तों ने सहयोग किया है उन सभी को मंदिर पुजारी श्री विजय महाराज जी ने आभार व्यक्त किया है और उन्होंने कहा है कि यह आयोजन राष्ट्र कल्याण, विश्वकल्याण, किसानों के फसलों की रक्षा के लिए एवं सनातन धर्म गौ रक्षा के लिए किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम 22 मार्च से अनवरत 30 मार्च तक चलता रहेगा। जिसमें सुबह 5 से 12 बजे तक पार्थिव शिवलिंग निर्माण किया जाएगा। 12 बजे महा रुद्राभिषेक, तदोपरांत दोपहर 2 बजे से श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन रहेगा। जिसमें कथा व्यास जी द्वारा शिव महापुराण की महिमा का वर्णन किया जाएगा। शाम को 6 बजे काशी के विद्वान पंडितों द्वारा गंगा महाआरती की जाएगी।

कार्यक्रम मीडिया प्रभारी कमल किशोर शर्मा ने बताया है कि आयोजन समिति द्वारा सभी भक्तों से विनम्र निवेदन किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर धर्म लाभ लें।

Headlines Today 24

Related posts

यातायात पुलिस के साथ NCC कैडेट्स एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने फूल देकर वाहन चालकों से की यह बड़ी अपील

Headlines Today24

भिण्ड के इस क्रिकेटर को फिर से मिली बड़ी जिम्मेदारी

Headlines Today24

पहला सुख, निरोगी काया: डॉ हिमांशु बंसल

Headlines Today24