19.6 C
Bhind
October 30, 2026
Headlines Today 24
खेलग्वालियरभिण्डमध्यप्रदेश

भिण्ड के इस क्रिकेटर को फिर से मिली बड़ी जिम्मेदारी

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। जिले के क्रिकेटर राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम कर रहे हैं। एक बार फिर से बाराकलां गांव के रहने वाले युवा क्रिकेटर अतुल प्रताप सिंह पुत्र नयन सिंह राजावत को मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा देहरादून में आयोजित होने वाले अंडर 14 सेंट्रल जोन राज सिंह डूंगरपुर टूर्नामेंट में एक बार फिर से मध्यप्रदेश अंडर 14 टीम का कोच नियुक्त किया गया है। यह टूर्नामेंट देहरादून में 20 अपरबल।से 05 मई तक खेला जायेगा। अतुल प्रताप सिंह को इससे पहले भी यह उपलब्धि हासिल हुई है। भिण्ड के युवा क्रिकेटर को कोच बनाये जाने पर भिण्ड जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

आपको बता दें कि अतुल प्रताप ने भी क्रिकेट के गुर भिण्ड के कोच रविशेखर कटारे के सानिध्य में ही सीखे थे। बाद में वह इंदौर में पहुंचे।

Headlines Today 24

Related posts

भिण्ड के संजीव नायक दौड़े पचमढ़ी मैराथन में

Headlines Today24

थाना प्रभारी की पहल, कस्बा/ग्राम भ्रमण व पेट्रोलिंग के दौरान रहवासियों से कर रहे संवाद

Headlines Today24

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उत्कृष्ट विद्यालय में सम्पन्न हुई नशा मुक्ति कार्यशाला

Headlines Today24