19.6 C
Bhind
October 30, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

मलेरिया दिवस पर स्कूली बच्चों ने डेंगू – मलेरिया मुक्त बनाने का लिया संकल्प

 

भिंड। जिले में मच्छर जनित बीमारियां (डेंगू – मलेरिया चिकनगुनिया जीका एवं फाइलेरिया) के नियंत्रण की दिशा में एम्बेड परियोजना द्वारा गोदरेज एवं फैमिली हेल्थ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में विशेष प्रयास व गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार की रोज मलेरिया दिवस पर एम्बेड परियोजना के जिला समन्वयक पवन शर्मा द्वारा रेमजापुरा शासकीय स्कूल में बच्चों को बताया गया कि डेंगू-मलेरिया ,चिकनगुनिया एवं फाइलेरिया जैसी सभी घातक बीमारियां संक्रमित मच्छर के काटने से एक दूसरे में फैलती है। बीमारियों के मच्छर ठहरे हुए पानी में पनपते हैं इसलिए अपने घर की पानी की टंकिया, तथा कूलर और जानवरों के पीने वाली टंकियों का पानी हर हफ्ते बदलना चाहिए एवं अपने घर के आस-पास गड्ढे व नालियों में पानी इकट्ठा न होने दें जिससे मच्छरों से होने वाले लार्वा को रोका जा सके।

ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गणेश शाक्य ने मच्छरों से बचाव को लेकर छात्रों को बताया कि मच्छरदानी, क्रीम ,ऑल आउट, अगरबत्ती , नीम के पत्तों का धुआं एवं फुल आस्तीन के कपड़ों को पहनकर तथा स्वच्छता आदि को अपनाकर हम मच्छर जनित बीमारियों से बच सकते हैं और अपने भिंड जिले को मच्छर जनित बीमारियों से मुक्त बना सकते हैं। इसके साथ ही स्कूली बच्चों ने मलेरिया-डेंगू मुक्त बनाने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर ऑर्डिनेटर अनुराग गुर्जर और उदयवीर बघेल मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप चल समारोह में आमंत्रण के लिए बांटे गए पीले चावल

Headlines Today24

कांग्रेस की सरकार बनते ही मिलेंगे हर महिला को 1500रू प्रति माह – इस्मिता शर्मा

Headlines Today24

शहर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा ने दी रोजा इफ्तार पार्टी

Headlines Today24