22.4 C
Bhind
July 23, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

भिण्ड के संजीव नायक दौड़े पचमढ़ी मैराथन में

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय स्तर की मैराथन प्रतियोगिता में भिण्ड जिले के लहार के रहने वाले एडवोकेट संजीव नायक ने फुल मैराथन दौड़ पूर्ण की। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष मध्यप्रदेश टूरिज्म द्वारा पचमढ़ी में किया जाता है।

हाई एलिवेशन वाली इस दौड़ का आयोजन पहाड़ों के बीच कठिन रास्तों के मध्य, मानसून में किया जाता है जिसमें देश के चुने हुए मैराथन रनर भाग लेते हैं। एडवोकेट संजीव नायक ने 4 घंटे 30 मिनट में 43 किलोमीटर की दूरी तय कर दौड़ पूर्ण की।

मैराथन दौड़ पूर्ण करने के बाद पचमढ़ी में संजीव नायक एडवोकेट ने अपने क्षेत्र के युवाओं को यह संदेश दिया कि वह खेल के क्षेत्र में आगे आकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें एवं नशे से दूर रहें। उन्होंने कहा कि यह दौड़ सिर्फ और सिर्फ उन युवाओं के लिए है जो लक्ष्य विहीन होकर अपना जीवन जी रहे हैं। वह उम्र के किसी भी समय किसी भी खेल से जुड़कर स्वस्थ एवं नियमित दिनचर्या बनाकर अपने जीवन को जी सकते हैं। संजीव नायक नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाते रहते हैं और गांव-गांव पहुंचकर चौपाल लगाकर नशा ना करने के लिए शपथ दिलाते हैं।

Headlines Today 24

Related posts

बिजली कटौती एवं बिगड़ी हुई विद्युत व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने किया यह काम

Headlines Today24

मनुष्य पुरुषार्थ करे तो उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं- शंकराचार्य

Headlines Today24

यह नक्षत्र आया प्रत्याशियों को रास, भाजपा कांग्रेस के सात प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

Headlines Today24