23.3 C
Bhind
September 8, 2026
Headlines Today 24
देशभिण्डमध्यप्रदेश

हिंसा फैला रहे युवाओं को यहां के युवाओं से लेनी चाहिए सीख

इस प्रकार शांतिपूर्ण तरीके से भी सरकार तक पहुंचाई जा सकती है अपनी बात

भिण्ड से परानिधेश भारद्वाज की रिपोर्ट

एक ओर जहां देश के कई शहरों से अग्निपथ के विरोध में उग्र आंदोलन और दंगे हो रहे हैं वहीं सेना में सबसे ज्यादा अपनी सेवाएं देने वाले और शहादत देने वाले भिण्ड जिले के युवाओं ने देश के युवाओं के लिए एक अलग ही संदेश दिया है। आर्मी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे भिंड के नव युवकों द्वारा बेहद ही शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से एमजेएस ग्राउंड में जिला प्रशासन के सामने अपनी बात रखते हुए जिलाधीश डॉ सतीश कुमार एस को पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान की मौजूदगी में ज्ञापन दिया।

कलेक्टर एवं एसपी के समक्ष शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखते युवा

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे इन युवाओं द्वारा बेहद ही शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी गई। उन्होंने अधिकारियों से अपनी बात सक्षम अधिकारियों एवं सरकार तक पहुंचाने का निवेदन किया।
जिसके बाद कलेक्टर द्वारा भी नव युवकों को इस बात का भरोसा दिलाया गया कि उनकी मांगों को विधि सम्मत तरीके से उचित मंच तक वह पहुंचाएंगे। ज्ञापन देने के समय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कमलेश कुमार खरपुसे, भिंड ,सीएसपी निशा रेड्डी, डीएसपी हेडक्वार्टर अरविंद शाहा सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

आपको बता दें अग्निपथ योजना के आटे ही दंगों की आग सबसे पहले ग्वालियर में भड़की। जिसके बाद भिण्ड एसपी ने जगह जगह सुरक्षा बढ़ाते हुए एक संदेश भी सोशल मीडिया पर दिया और युवाओं से किसी भी प्रकार के बहकावे में ना आने और इस प्रकार के किसी भी उपद्रव में शामिल ना होने और हिंसा से दूर रहने की अपील की गई। जिसके सार्थक परिणाम भी मिले और भिण्ड के युवा हिंसक आंदोलन से दूर रहे और बेहद ही शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात प्रशासन के जरिये सरकार तक पहुंचाई।
बाइट- डॉ सतीश कुमार एस, कलेक्टर भिण्ड

भिण्ड कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस
Headlines Today 24

Related posts

डकैती की योजना बना रहा अंतर्राज्यीय चोर गिरोह पकड़ा, चोरी की 19 बाइक सहित करीब आधा दर्जन हथियार बरामद

Headlines Today24

भाजपा नेता ने की आईएएस संतोष वर्मा पर एनएसए के तहत कार्यवाही की मांग

Headlines Today24

Oplev Spændingen med bet25 Casino Online