26.2 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
देश

IRCTC से रेल बुकिंग ठप, सुबह से ही लोग हो रहे परेशान

भारतीय रेलवे के टिकट ऑनलाइन बेचने वाली आधिकारिक फर्म आईआरसीटीसी (IRCTC.CO.IN) की वेबसाइट मेंटेनेंस में होने के चलते 25 जुलाई की सुबह से ही बुकिंग बंद हैं। जितने भी आईआरसीटीसी प्लेटफॉर्म यूजर हैं चाहे इंडिविजुअल हो या फिर एजेंट, कोई भी बुकिंग आईआरसीटीसी वेबसाइट से नहीं कर पा रहा है। इसका सबसे ज्यादा खामियाजा उन पैसेंजर को भुगतना पड़ रहा है जिन्हें तत्काल में अथवा करंट में बुकिंग करनी थी। ऐसे में वह हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं।
आईआरसीटीसी से कोई आधिकारिक जानकारी भी नहीं मिल पा रही है कि कब तक यह शुरू होगी। हालांकि आईआरसीटीसी के इंजीनियर इसको दुरुस्त करने में लगे हुए हैं, लेकिन खामी को दूर नहीं कर पाए हैं।

Headlines Today 24

Related posts

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना, स्टेशन कराया गया खाली, पुलिस सर्चिंग जारी

Headlines Today24

ड्रैगन बोट पुरुस्कार वितरण के साथ ही लॉन्च होगा मध्यप्रदेश पर्यटन पर आधारित गीत

Headlines Today24

भाजपा नेता जनपद उपाध्यक्ष ने की बेहद शर्मनाक हरकत, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

Headlines Today24