24.3 C
Bhind
November 4, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

इन समस्याओं को लेकर पिंकी भदौरिया के नेतृत्व में कांग्रेस करेगी मंगलवार को धरना

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। मध्य प्रदेश और खास तौर पर भिंड जिले में व्याप्त बिजली समस्या को लेकर कांग्रेस प्रदेश कमेटी के सचिव धर्मेंद्र सिंह भदोरिया पिंकी के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा मंगलवार को बिजली विभाग का घेराव कर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बिजली की समस्याओं से ग्रसित सभी लोगों का उन्होंने आह्वान करते हुए गोल मार्केट पर महात्मा गांधी स्टैचू के पास एकत्रित होने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि मंगलवार सुबह 10:00 बजे सभी लोग महात्मा गांधी की मूर्ति के पास एकत्रित होंगे और वहां से ढोल मजीरों के साथ भजन करते हुए बिजली विभाग के दफ्तर पहुंचेंगे और वहां पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

पिंकी भदौरिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में बिजली की समस्या से पूरा जिला त्राहिमाम कर रहा है। 33 केवी के फॉल्ट और मेंटेनेंस के नाम पर अघोषित बिजली कटौती आम बात हो गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह ट्रांसफार्मर तक नहीं रखे गए हैं। किसानों को बिल भरने का मौका दिए बिना ट्रांसफार्मर उतरवा लिए जा रहे हैं। लोगों को आकलित खपत के बिल थमाए जा रहे हैं। कई गरीब लोगों को हजारों रुपए के बिल भेज दिए जाते हैं। खराब ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिये बिजली कंपनी के लोगों द्वारा हाइड्रा के नाम पर रूपयों की वसूली की जाती है। जबकि ट्रांसफार्मर रखवाने का कार्य बिजली कंपनी का ही है। धर्मेंद्र सिंह भदोरिया ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का नाम लेते हुए कहा कि उनकी विधानसभा में तो बिजली हो सकता है सुचारु चल रही हो, लेकिन उन्हें एक बार भिंड आकर यहां के हालात देखना चाहिए। यहां बिजली की समस्या से किस प्रकार से लोग ग्रसित हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामहर्ष सिंह कुशवाह, मनोज दैपुरिया एवं प्रवक्ता अनिल भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या जिले वासियों के जीवन से जुड़ी समस्या है। ऐसे में उनकी समस्या को दूर करवाने के लिए कांग्रेस धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पिंकी के नेतृत्व में यह धरना प्रदर्शन करने जा रही है।

वीडियो में सुनिए घेराव को लेकर क्या कहा धर्मेंद्र सिंह भदोरिया पिंकी ने-

Headlines Today 24

Related posts

दो बूंद जिंदगी की पिलाकर कलेक्टर ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

Headlines Today24

बच्चों को बताए मलेरिया से बचाव के उपाय, आप भी जानें

Headlines Today24

सिंध नदी के आसपास के लोगों के लिए अलर्ट, यह है वजह

Headlines Today24