22.6 C
Bhind
September 17, 2026
Headlines Today 24
देशभिण्डभोपालमध्यप्रदेशराजनीति

कथित पटवारी भर्ती घोटाले सहित अन्य घोटालों को लेकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने की मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

परानिधेश भारद्वाज

तथाकथित पटवारी भर्ती घोटाले को लेकर उपजे विवाद में कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे वरिष्ठ नेता चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने बयान जारी कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस्तीफे की मांग की है।

उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री जी आपके कार्यकाल में डम्फर घोटाला, व्यापम घोटाला, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के कॉलेज का घोटाला, कृषि विस्तार अधिकारी घोटाला और अब पटवारी घोटाला आपके मंत्रियों और विधायकों की संस्थाओं में ही क्यों हो रहे हैं। आखिर पैसे की हवस आपको और आपके नेताओं को कहां ले जायेगी। आप घोटालेबाज मुख्यमंत्री के रूप में मध्यप्रदेश में पहचाने जाएंगे। मध्यप्रदेश का बेरोजगार बच्चा आपके शासनकाल में 18 से 36 वर्ष का हो गया। आपने योग्यता के सामने अयोग्य व्यक्ति को पैसों के दम पर आपने चयनित करने का काम किया है इसलिए अपनी अंतरात्मा को झकझोरें जो कि है नहीं अगर है तो तुरंत इस्तीफा दें।
बाइट- चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी, कांग्रेस नेता

Headlines Today 24

Related posts

मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया याद

Headlines Today24

चार पुलिस अधीक्षक सहित 12 आईपीएस के तबादले

Headlines Today24

भाजपा नेता कर रहे अतिक्रमण! की गई शिकायत, स्थानीय लोगों का कहना वर्षों से जहां नाला बह रहा वहां अपनी जगह बताकर सत्ताधारी नेता करा रहे अतिक्रमण

Headlines Today24