23.7 C
Bhind
September 8, 2026
Headlines Today 24
देशभिण्डमध्यप्रदेश

पटवारी भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भरी बारिश में बाइक रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। कथित पटवारी घोटाले को लेकर लंदन में पढ़ाई कर लौटे युवा भरत चतुर्वेदी के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने बाइक रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया। इस दौरान लगातार हो रही बारिश से भी घोटाले से आक्रोशित युवाओं के जोश में कोई कमी नहीं आई। रैली में युवा कई तख्तियां हाथों में लिए हुए थे और उन पर विभिन्न नारे लिखे हुए थे। साथ ही युवाओं द्वारा सरकार के खिलाफ और पटवारी भर्ती परीक्षा में सीबीआई की जांच को लेकर नारेबाजी भी की जा रही थी।

दरअसल हाल ही में पटवारी भर्ती परीक्षा के परिणाम आए जिनमें ग्वालियर के एक निजी कॉलेज के सेंटर से 7 परीक्षार्थी टॉप टेन की सूची में शामिल हुए। जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। वहीं एक और खबर सामने आई कि मुरैना जिले के एक ही गांव के एक ही वर्ग के कई छात्र पटवारी के रूप में विकलांग कोटे से चयनित हो गए हैं वह भी श्रवण बाधित बताकर। ऐसे में फिर चाहे कांग्रेस और उसकी स्टूडेंट विंग एनएसयूआई हो या फिर भाजपा की ही स्टूडेंट विंग एबीवीपी, सभी इस भर्ती घोटाले के खिलाफ लामबंद हो गए।

भिंड में भी कांग्रेस के पूर्व मंत्री और पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष रहे चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी के पुत्र भरत चौधरी ने शनिवार को सुबह 10:30 बजे बाइक रैली निकाल कर ज्ञापन देने का ऐलान किया। लेकिन सुबह 9:00 बजे से ही जोरदार बारिश शुरू हो गई। ऐसे में लग रहा था कि अब रैली शायद ही निकल पाए। लेकिन इस घोटाले को लेकर युवाओं में इतना आक्रोश है कि भारी बारिश में भी वह घरों में नहीं रुके और भरी बरसात में सड़कों पर उतर कर पूरे जोश के साथ वह रैली में सम्मिलित हुए और इस पटवारी भर्ती परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग कर दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग राज्यपाल महोदय से की है।

चौधरी भरत सिंह चतुर्वेदी का कहना है कि भिंड का युवा पहले ही पिछड़ेपन का दंश लंबे समय से झेल रहा है और ऐसे में सरकार के ही एक विधायक के कॉलेज में इस प्रकार का फर्जीवाड़े सामने आना बहुत ही गंभीर विषय है और यह स्वकथित मामा के भांजे भांजीयों के साथ बड़ा अन्याय है। ऐसे में इस पूरी भर्ती प्रक्रिया की सीबीआई जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। अगर सीबीआई जांच नहीं कि जाति है तो इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया जाएगा।
बाइट- भरत सिंह चतुर्वेदी

Headlines Today 24

Related posts

पटवारी प्रीमियर लीग के फाइनल में यह टीम बनी विजेता

Headlines Today24

Erfahrungen und Einblicke in das Angebot von Tipwin

बरेली लड़की को भगा कर ले जाने बाला आरोपी गिरफ्तार

Headlines Today24