19.6 C
Bhind
October 30, 2026
Headlines Today 24
देशभिण्डमध्यप्रदेशराजनीति

नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह का ज्योतिरादित्य सिंधिया पर पलटवार, कहा लहार में जनता की बापौती, दम है तो लड़कर दिखाएं चुनाव

परानिधेश भारद्वाज,

भिंड : मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और लहार से विधायक डॉ गोविंद सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लहार से चुनाव लड़ने के लिए चैलेंज किया है। उन्होंने कहा है कि चुनाव जनता के प्यार और आशीर्वाद से जीता जाता है वो किसी की बपौती नहीं है। अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया चम्बल अंचल को अपनी बपौती मानते हैं तो खुद लहार से मैदान में आ जाएं उन्हें खुद पता चल जाएगा। इतना ही नहीं नेता प्रतिपक्ष मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी हमलावर रहे। कर्मचारियों, आम जनता, बालिकाओं और किसानों के साथ अत्याचार करने वालों को मुख्यमंत्री का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने मुख्यमंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि आपका समय नजदीक आ गया है इसलिए बोखलाइये मत और ससम्मान विदाई के लिए तैयार रहिये।


गौरतलब है कि शुक्रवार को भिण्ड जिले के लहार विधानसभा में लाड़ली बहना सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए थे और दोनों नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष और लहार विधायक डॉ गोविंद सिंह को निशाने पर लेते हुए उन पर हमला बोला था। मुख्यमंत्री ने लहार विधानसभा में गोविंद सिंह के द्वारा अन्याय और अत्याचार करने का आरोप लगाया था तो वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चम्बल के पानी को ललकारते हुए कहा था कि चम्बल के लोग वादा खिलाफी करने वाले को जवाब जरूर देते हैं। उन्होंने गोविंद सिंह पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा था कि जो लोग लहार को अपनी बपौती समझते हैं उन्हें इस बार सबक सिखाना है।

आपको बता दें कि भिण्ड जिले की लहार विधानसभा से डॉ गोविंद सिंह 7 बार से लगातार विधायक हैं और इस बार भाजपा की इस सीट पर विशेष नजर है।

सुनिये क्या कहा नेता प्रतिपक्ष ने-

Headlines Today 24

Related posts

बाढ़ की स्थिति में आपदा से प्रभावित ग्रामवासियों के लिये की यह बड़ी मांग

Headlines Today24

रेत भरने खड़े वाहनों पर हुई कार्यवाही, नदी से रेत निकालकर ट्रकों में भरने वाली कंपनी कार्यवाही से अछूती क्यों?

Headlines Today24

दिन में जनता के बीच क्षेत्र में और रात में जनता के बीच सोशल मीडिया पर दिख रहे कांग्रेस के यह प्रत्याशी

Headlines Today24