27 C
Bhind
September 16, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

सेना से रिटायर होकर पुलिस में बने इंस्पेक्टर का तिरंगे के साथ डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल

परानिधेश भारद्वाज,

देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है और 77 वे गणतंत्र दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान भी जोर शोर से चलाया जा रहा है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भिंड जिले में सभी थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें पुलिस कर्मियों के साथ ही स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।
इस दौरान कुछ ऐसे भी नजारे देखने को मिले जिनमें पुलिस कर्मचारियों एवं अधिकारियों का जज्बा देखते ही बन रहा था। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया भिंड जिले के मिहोना थाना प्रभारी राजेश सातनकर का, जिन्होंने देशभक्ति की धुनों पर तिरंगा हाथ में लेकर थिरकते हुए हर घर तिरंगा अभियान को जन जन तक पहुंचाने का काम किया। तिरंगे के साथ इंस्पेक्टर साहब का डांस देखते ही बन रहा था।
आपको बता दें राजेश सातनकर इससे पहले सेना में थे और वहां से रिटायर होने के बाद उन्होंने पुलिस फोर्स जॉइन की है और वह वर्तमान में टीआई मिहोना हैं। पहले फौज में रहकर देश सेवा और अब पुलिस में आकर जनसेवा करने का जज्बा उनके तिरंगा डांस में साफ झलक रहा है।

Headlines Today 24

Related posts

भारत विकास परिषद शाखा जागृति का निर्वाचन सम्पन्न, इन महिलाओं को मिली जिम्मेदारी

Headlines Today24

नेता प्रतिपक्ष ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर पंचायत निर्वाचन मतगणना पर उठाए सवाल!

Headlines Today24

चंबल पुल की बेरिंग खिसकी, फिर हो सकता है NH-719 (92) पर एमपी-यूपी के बीच आवागमन बंद

Headlines Today24