19.1 C
Bhind
October 23, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

सोशल वर्क्स स्नातक और स्नातकोत्तर की कक्षाएं प्रारंभ, कलेक्टर ने कहा सकारात्मक भाव के साथ करें अध्ययन

अंकुर अभियान, हर घर तिरंगा, मेरी माटी मेरा देश और मतदाता जागरूकता पर भी कार्य करें छात्र : जिला पंचायत सीईओ

जन अभियान परिषद ने शुरू की जिले भर में bsw और msw की कक्षाएं

अभी भी ले सकते हैं छात्र उक्त कोर्स में प्रवेश

भिण्ड। सभी छात्र सकारात्मक भाव के साथ अध्ययन करें और भिंड में विकास को एक नई दिशा दें अध्ययन से ही प्रगति संभव है खूब मन लगाकर पढ़ाई और समाज में अपनी पहचान स्थापित करें उक्त बात भिंड जिलाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव ने कही। वे मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित msw और bsw की कक्षाओं के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे।

स्थानीय एमजे एस कॉलेज में कक्षाओं का शुभारंभ अवसर पर बोलते हुए कलेक्टर ने कहा कि समाज में शिक्षा ही एक ऐसा मंत्र है, इसके माध्यम से लक्ष्यों को पाया जा सकता है। यदि हम सकारात्मक भाव से अध्ययन करेंगे तो निश्चित रूप से समाज में प्रतिष्ठा पाएंगे। आप सभी लोग मन लगाकर अध्ययन करें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि आप सभी ने समाज सेवा के क्षेत्र में विशिष्टता प्राप्त करने का जो मार्ग चुना है वह सराहनीय है। निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में भिण्ड समाज सेवा के क्षेत्र में प्रशिक्षित समाजसेवी देगा और उनके माध्यम से विकास की गति और तेज होगी। आने वाले दिनों में आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करें यही कामना है। उन्होंने आह्वान किया कि हर घर तिरंगा अभियान, अंकुर अभियान, मेरी माटी मेरा देश अभियान और मतदाता जागरूकता अभियान में भी आप सब सराहनीय भूमिका निभाकर इन अभियानों को गति दें।

इस अवसर पर जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह भदोरिया ने एमएसडब्ल्यू और बीएसडब्ल्यू कोर्स की समस्त रूपरेखा, जन अभियान परिषद की समस्त योजनाओं की जानकारी और आगामी कार्य योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संपूर्ण जिले में आज से इस कोर्स का शुभारंभ किया गया है। यह कोर्स समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा अभी भी इस कोर्स में आगामी दो दिनों में प्रवेश लिया जा सकता है। निश्चित समय के बाद यह प्रवेश बंद हो जाएंगे। अतः जो शेष सीट बची हुई हैं उन्हें भरने का आह्वान भी जिला समन्वयक शिव प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने रौन में भी एडमिशन में प्रगति लाने तथा व्यवस्थित कक्षाओं के संचालन हेतु मेंटर्स और विकासखंड को निर्देशित किया। संपूर्ण जिले के समस्त विकासखंड में उक्त कोर्स का संचालन आज से आरंभ हो गया है। यह कोर्स मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के माध्यम से संचालित हो रहा है। चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय उक्त एमएसडब्ल्यू और बीएसडब्ल्यू की डिग्रियां प्रदान करेगा, इस हेतु 40 कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। समय-समय पर फील्ड वर्क और असाइनमेंट भी छात्रों के माध्यम से कराए जाएंगे।

Headlines Today 24

Related posts

Bwin: A Sua Plataforma de Apostas Online de Confiança

गांजे की खेती पर एसपी की दबिश, मौके पर एसडीओपी व थाना प्रभारी भी दल बल के साथ

Headlines Today24

मेला ग्राउंड में निर्माणाधीन पावर हाउस को रोकने की उठी मांग

Headlines Today24