26.8 C
Bhind
September 16, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

कलेक्टर ने मारा नर्सिंग होम पर छापा, शहर के दो नर्सिंग होम किए सील

पवन भारद्वाज,

भिण्ड। चुनावी व्यस्तता के बावजूद भी भिण्ड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के द्वारा लगातार निरीक्षण की करवाई भी की जा रही है। निजी नर्सिंग होम्स की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कलेक्टर द्वारा दो नर्सिंग होम पर छापा मार कार्यवाही की गई और जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर उनको सील करने की कर्रवाई की गई।
दरअसल कलेक्टर को शिकायत मिली थी कि शहर में संचालित मां गायत्री नर्सिंग होम और मारुति नंदन नर्सिंग होम में अनियमिताएं बरती जा रही हैं और सरकारी डॉक्टर द्वारा नर्सिंग स्टाफ के भरोसे इन्हें संचालित किया जा रहा है। इसकी जांच करने के लिए कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव मंगलवार को दोनों नर्सिंग होम में पहुंचे। यहां जांच के दौरान उन्होंने पाया कि नर्सिंग होम में अनियमितताएं बरती जा रही हैं। मां गायत्री हॉस्पिटल संचालन की अनुमति डॉ डीसी शुक्ला के नाम से ली गई है जबकि मौके पर डॉक्टर रश्मि गुप्ता काम करते हुए पाई गईं। इसके अलावा मारुति नंदन हॉस्पिटल में केके अग्रवाल के नाम से संचालन की अनुमति ली गई है जबकि उनके स्थान पर शासकीय डॉक्टर हिमांशु बंसल उपचार करते हुए पाए गए। अनियमितता मिलने पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने दोनों ही नर्सिंग होम को सील करने की कार्रवाई की है। इस दौरान भर्ती मरीजों को जिला।अस्पताल में शिफ्ट कराया गया।

दोनों ही नर्सिंगहोम को सील किये जाने के पश्चात उनके पंजीयन निरस्त करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड डॉ. शिवराम सिंह कुशवाह को दिये गये। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड डॉ. शिवराम सिंह कुशवाह, जिला स्वा. अधिकारी डॉ. एस.के. व्सास, राजेश शर्मा, विवेक शर्मा, सहायक ग्रेड-03 एवं राजदीप सिंह यादव, संगणक उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

गुरु का मार्गदर्शन ही हमें शिखर पर ले जाता है- डीएसपी पूनम थापा

Headlines Today24

राम का विरोध करने वालों का पतन और आदर करने वालों का उत्थान होता है- शंकराचार्य

Headlines Today24

समाजसेवी युवा नेता विष्णु लगातार कर रहे हैं बाढ़ पीड़ितों की मदद, खाना से लेकर टॉर्च कपड़े तक बांट रहे हैं जरूरतमंदों को

Headlines Today24