24.9 C
Bhind
August 5, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेशराजनीति

भाजपा मंत्री को नोटशीट पर हुई निरीक्षकों की पोस्टिंग, कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव आयोग से शिकायत कर की हटाने की मांग

परानिधेश भारद्वाज,

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लागू हो चुकी है और सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं या उतारने की तैयारी में हैं। ऐसे में अब चुनाव आयोग के हाथ में पूरी कमान पहुंच गई है और शिकवे शिकायतों के दौर की शुरू हो चुके हैं।


अटेर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी हेमंत सत्यदेव कटारे ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त नई दिल्ली को पत्र लिखकर दो थाना प्रभारियों को हटाए जाने की मांग की है। उन्होंने इसके लिए बाकायदा सबूत भी चुनाव आयोग को भेजा है, जिसमें चार थाना प्रभारी को अटेर से विधायक और मध्य प्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदोरिया की अनुशंसा पर उनके क्षेत्र में पदस्थ किया गया है। बताया जा रहा है की चार में से एक थाना प्रभारी ने ज्वाइन नहीं किया जबकि दो थाना प्रभारी की पद स्थापना अटेर विधायक कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया के विधानसभा क्षेत्र में ही की गई है। ऐसे में हेमंत कटारे ने आरोप लगाते हुए कहा है कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए अरविंद सिंह भदोरिया ने इन थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में पदस्थ करवाया है। इसलिए चुनाव आयोग से मांग करते हैं कि इन थाना प्रभारियों को तत्काल यहां से स्थानांतरित कर शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराया जाए।

उन्होंने आरोप लगाया है कि इन थाना प्रभारियों द्वारा मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है और कई लोगों पर झूठे मुकदमे करने की धमकी दी जा रही है। ऐसे में निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव आयोग से मंत्री की नोटशीट पर आए इन थाना प्रभारियों का तत्काल स्थानांतरण किए जाने की मांग की है।

.

Headlines Today 24

Related posts

पटवारी भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भरी बारिश में बाइक रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

Headlines Today24

स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

Headlines Today24

भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिवारी के नगर आगमन पर किया स्वागत

Headlines Today24