21.8 C
Bhind
September 27, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

तिरंगा हमारे गौरव, एकता और स्वतंत्रता के लिए किए गए बलिदानों का प्रतीक है: पाठक

भिण्ड। आजादी के पर्व के उपलक्ष्य में देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने अपने निवास पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति का संदेश दिया।

इस अवसर पर अतुल रमेश पाठक ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और असंख्य वीरों के बलिदान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने नागरिकों, युवाओं एवं आमजन से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं।

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि देश की आन, बान और शान तिरंगे के सम्मान में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे इस अभियान से जुड़कर देश की एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाएं।

 

Headlines Today 24

Related posts

हत्या के दो आरोपियों को हथियार सहित पुलिस ने दबोचा

Headlines Today24

हिंसा फैला रहे युवाओं को यहां के युवाओं से लेनी चाहिए सीख

Headlines Today24

महाकाल लोक भ्रष्टाचार और सतपुड़ा भवन की आग पर कांग्रेस हुई उग्र! 24 जून को कांग्रेस करेगी प्रत्येक जिला मुख्यालय पर प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

Headlines Today24