21.4 C
Bhind
October 1, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

इस पुरानी पार्टी ने सोशल मीडिया वॉरियर्स के लिए लिये इंटरव्यू

 

​भिंड। बढ़ते हुए AI के युग मे अब एक पुरानी पार्टी ने भी सांगठनिक गतिविधियों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पार्टी की नीतियों को मजबूती से पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया वारियर्स को भर्ती करना शुरू किया है। जिसके लिए भिंड ग्रामीण कांग्रेस कार्यालय पर ‘कांग्रेस सोशल मीडिया वारियर्स’ के इंटरव्यू आयोजित किए गए।

​इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के प्रभारी अश्वनी अगररिया, ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) शिशुपाल सिंह और सोशल मीडिया शहर जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में युवाओं का साक्षात्कार लिया गया।

​इंटरव्यू पैनल के पदाधिकारियों ने बताया कि आज के दौर में सोशल मीडिया जनता की आवाज उठाने का एक सशक्त माध्यम है। कांग्रेस सोशल मीडिया वारियर्स का मुख्य उद्देश्य सरकार की विफलताओं को उजागर करना और कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है।

इंटरव्यू के दौरान युवाओं में संगठन से जुड़ने और डिजिटल मोर्चे पर जिम्मेदारी संभालने के लिए भारी उत्साह देखने को मिला। बाद संख्या में युवाओं ने कांग्रेस सोोो मीडिया वॉरियर बनने में रुचि दिखाई।

इस मोके पर संगठन मंत्री महेश जाटव, कार्यालय प्रभारी रामस्वरूप गोयल, कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश महासचिव अनूप भदौरिया, भिंड सोशल मीडिया विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह राजावत, विवेक जामोर, अभिषेक मौर्या आदि लोग कार्यालय पर उपस्थित रहे

Headlines Today 24

Related posts

किसान संघ का जिला सम्मेलन सम्पन्न, रामसिंह चौहान जिलाध्यक्ष व बृजेश चौधरी जिला मंत्री बने

Headlines Today24

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस ने आतिशबाजी चलाकर मिष्ठान वितरण किया

Headlines Today24

यह नक्षत्र आया प्रत्याशियों को रास, भाजपा कांग्रेस के सात प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

Headlines Today24