25.2 C
Bhind
August 4, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर बुधवार को पहली बार भिण्ड नगर पहुंचे। टेलर के प्रथम नगर आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा गर्म जोशी के साथ उनका जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया।

इस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक एवं युवा नेता आशीष बौहरे ने अपने साथियों के साथ जिला अस्पताल के पास प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का माल्यार्पण कर एवं बाबा महाकाल की चादर ओढ़ाकर, रूद्राक्ष माला एवं महाराणा प्रताप की तस्वीर भेंट कर डीजे के साथ जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा कि इतनी भीषण गर्मी में भिंड जिले के युवा मोर्चा साथियों द्वारा इस स्वागत के लिए मैं आभारी हूं। युवा मोर्चा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं और कार्यों को जन-तन तक पहुंचाएंगे।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक एवं युवा नेता आशीष बौहरे ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर एक साधारण परिवार और बूथ-स्तर से राजनीति शुरू करने के कारण, वह युवाओं और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने पर ज़ोर देते हैं, वह लगातार कार्यकर्ताओं के बीच उपस्थित रहते हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी, मंडल अध्यक्ष दीपेश तोमर, जिला उपाध्यक्ष आशीष शिवशंकर समाधिया, भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष शिवेंद्र बंटी शुक्ला, जेडी खान, मिंटू सिंह, अरुण चौहान, विकास बौहरे, राममोहन तिवारी, विकास शर्मा, राज शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

आशु राजौरिया बने ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय युवा संगठन के संभागीय उपाध्यक्ष

Headlines Today24

जब विधायक बोले- मुझे नहीं लगते एसडीएम कलेक्टर कोई, सरकार नहीं अपनी दम पर आया हूँ

Headlines Today24

यह बजट युवा शक्ति से प्रेरित बजट है: पाठक

Headlines Today24