22.1 C
Bhind
September 14, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

घसीटते और मारते हुए दिनदहाड़े युवक का अपहरण, पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर निकाला जुलूस

परानिधेश  भारद्वाज,

भिंड जिले के देहात थाना क्षेत्र से शनिवार को दिनदहाड़े एक युवक की मारपीट करते हुए लग्जरी कार में अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के चलते आधा दर्जन से अधिक आरोपियों ने युवक पर हमला कर उसका अपहरण कर लिया और उसे थार वाहन में डालकर गांव के श्मशान घाट तक ले गए। घटना की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कुछ आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

दरअसल प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपूत नगर निवासी अभिषेक भदौरिया पार्क मोहल्ला स्थित एक किराना दुकान के सामने खड़ा हुआ था। इसी दौरान दो कार में सवार होकर राज बघेल, भूरे उर्फ शिवम, सूर्या और चंदन अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे।

 

बताया गया है कि पुरानी रंजिश को लेकर राज बघेल ने अभिषेक पर पिस्टल की बट से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी कृष्णा राजावत, इंदल और गोपाल राजावत थार गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और अभिषेक की मारपीट करते हुए घसीटकर उसे जबरन वाहन में डालकर अपहरण कर ले गए। आरोपी युवक को बबेड़ी गांव स्थित श्मशान घाट पर ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

घटना की सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपियों की तलाश में दबिश दी। देहात थाना प्रभारी शिवप्रताप राजावत के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी राज बघेल, कृष्णा राजावत और गोपाल राजावत को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

वहीं एसपी सूरज कुमार वर्मा की अपराध के खीपफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का उसी क्षेत्र में जुलूस निकाला, जहां उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। जुलूस के दौरान आरोपी बोलते हुए नजर आए “अपराध करना पाप है”। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Headlines Today 24

Related posts

एमपी निकाय चुनाव करेगा 2023 विधानसभा चुनावों की तस्वीर तय- हेमंत कटारे

Headlines Today24

दो आदतन, जहरीले नशा व्यापारियों को आठ लाख की स्मैक के साथ कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Headlines Today24

राघवेंद्र कांकर बने कांग्रेस कमेटी जिला उपाध्यक्ष

Headlines Today24