23.6 C
Bhind
August 10, 2026
Headlines Today 24
राजनीति

दिन में जनता के बीच क्षेत्र में और रात में जनता के बीच सोशल मीडिया पर दिख रहे कांग्रेस के यह प्रत्याशी

परानिधेश भारद्वाज,

पार्टियों द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने के बाद से ही वह जी जान से अपने प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। उनके लिए अब दिन और रात एक जैसे हैं। प्रत्याशी दिन में जहां गांव गांव जनता के बीच पहुंचकर उनके आशीर्वाद के रूप में वोट लेने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं कुछ नेता ऐसे भी हैं जो दिन में तो जनता के बीच पसीना बहा ही रहे हैं रात में भी सोशल मीडिया पर एक्टिव बने रहते हैं। वह अपने आसपास हो रही हर एक गतिविधि पर सोशल मीडिया के जरिए पैनी नजर रखते हैं।


ऐसे ही एक नेता हैं मेहगांव विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल सिंह भदोरिया। राहुल सिंह भदोरिया पूरा दिन जनसंपर्क में रहते हैं और रात को वह सोशल मीडिया के जरिए लोगों के बीच अपनी पहुंच बनाने का कार्य कर रहे हैं। राहुल सिंह भदोरिया का कहना है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में यह भी जनता से जुड़ने का एक अच्छा साधन है। ऐसे में वह रात को सोशल मीडिया के जरिये अपने लोगों के बीच पहुंचने का प्रयास करते हैं।

Headlines Today 24

Related posts

उत्तरप्रदेश के इस जिले में स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे भारी तादाद में सिंधिया समर्थक

Headlines Today24

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने राज्य निर्वाचन आयोग को बताया ‘भाजपा का आनुषांगिक संगठन’

Headlines Today24

केंद्रीय मंत्री सिंधिया का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिला मोर्चा ने किया ऐतिहासिक स्वागत- सरोज जोशी

Headlines Today24