19.1 C
Bhind
October 23, 2026
Headlines Today 24
भिण्डराजनीति

टिकट मिलने के बाद कांग्रेस के इस कद्दावर नेता ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर जोर-शोर से शुरू किया प्रचार, कही यह बड़ी बात

परानिधेश भारद्वाज,

बीते दिनों कांग्रेस द्वारा एक सीट छोड़कर अपनी फाइनल सूची जारी की गई, जिसमें भिंड विधानसभा में चौधरी राकेश सिंह को टिकट दिया गया। चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने शुभ मुहूर्त देखकर शनिवार को सुबह 11:00 बजे से अपना प्रचार अभियान शुरू किया। उन्होंने सबसे पहले इटावा रोड स्थित शैल रॉयल गार्डन से बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और फिर पैदल घूमते हुए शहर भर के मंदिरों पर माथा टेक रहे हैं। इस दौरान भारी संख्या में समर्थकों की भीड़ चौधरी राकेश सिंह के साथ मौजूद है। जो राकेश चौधरी और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के जमकर नारे लगा रहे हैं। राकेश चौधरी बाबा वनखंडेश्वर महादेव की पूजा अर्चना भी करेंगे।

राकेश चौधरी के साथ भीड़ देखकर विरोधियों के पसीने जरूर छूट रहे होंगे। हालांकि अभी तक भाजपा द्वारा भिंड में प्रत्याशी की घोषणा नहीं की जा सकी है और संजीव सिंह कुशवाह एवं नरेंद्र सिंह कुशवाह के बीच पेंच फंसा हुआ है। शनिवार को जारी होने वाली भाजपा की सूची में भिण्ड सीट पर नाम की घोषणा की जा सकती है। उसके बाद ही भाजपा प्रत्याशी मैदान में उतरकर राकेश चौधरी का मुकाबला कर सकेगा। अभी बसपा से रक्षपाल सिंह राजावत एवं आम आदमी पार्टी से राहुल सिंह कुशवाह भी जमकर क्षेत्र में पसीना बहा रहे हैं।

इस दौरान चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने चुनाव प्रचार शुरू करने के बाद पहली बार बयान देते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा साफ स्वच्छ और ईमानदार राजनीति की है और कभी ऊंच नीच और द्वेष भावना अथवा बदले की भावना से कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने हमेशा जनता के विकास को प्राथमिकता दी है और कोई भी उनके पास पहुंचा है तो उसका कार्य करने की पूरी कोशिश की है। इस दौरान अपने कार्यकाल में किये गए कार्य गिनाए और सैनिक स्कूल एवं मेडिकल कॉलेज जिला मुख्यालय से दूर ले जाने पर भाजपा नेताओं को आढ़े हाथों लिया।

सुनिये क्या कहा चौधरी राकेश सिंह ने-

Headlines Today 24

Related posts

अधिवक्ताओं के बाद अब डॉक्टरों ने दिया जस्टिस फ़ॉर भिण्ड कैम्पेन को अपना समर्थन

Headlines Today24

भाजपा के सेवा और समर्पण अभियान के तहत 21 सितंबर को मेहगांव में लगाया जायेगा विकलांगता परीक्षण एवं कृत्रिम अंग रजिस्ट्रेशन शिविर

Headlines Today24

अटल जी के जन्मोत्सव पर कवि कुमार विश्वास ने अपने अंदाज में नेताओं पर ली चुटकी और कहा वह भी राजनीति का शिकार हुए

Headlines Today24