18.9 C
Bhind
October 31, 2026
Headlines Today 24
खेलभिण्ड

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व छात्र-छात्राओं ने बीहड़ों के बीच स्थित किले पर किया योग

परानिधेश भारद्वाज,

भिंड। किशोरी स्पोर्ट्स क्लब के नेतृत्व में किशोरी पब्लिक स्कूल के बच्चों के द्वारा योग दिवस से एक दिन पूर्व 20 जून को मध्य प्रदेश एवं भिण्ड के उत्तरी द्वार पर स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल अटेर दुर्ग पर खेल प्रशिक्षक राधे गोपाल यादव के दिशा निर्देशन में बालक बालिकाओं ने पूरे भारत और विश्व पटल पर भिंड जिले को सकारात्मक पहचान दिलाने के लिए सामूहिक योग किया।

इस अवसर पर कृषि मंत्रालय दिल्ली से श्रीमती कंचन चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मूल रूप से भिंड से शिक्षा लेकर दिल्ली कृषि मंत्रालय में विशिष्ट पद पर पहुंचकर चंबल को पहचान देने वाली कंचन चौहान ने योग के महत्व को बालक बालिकाओं को बताया और उन्होंने कहा योग जीवन जीने की पद्धति है। केवल एक दिन योग आसन लगाने से योग के संक्षिप्त रूप से ही परिचय होता है। योग को को जानना अलग बात है योग को समझना बहुत ही कठिन है। लेकिन योग समझने से जीवन जीना बहुत सरल हो जाता है। व्यक्ति के व्यक्तित्व विकास में सबसे बेहतरीन योगदान योग ही निभा सकता है इसलिए हमें योग से जोड़कर के अपने जीवन को आनंद में जीना चाहिए।

राधे गोपाल यादव ने बच्चों को संदेश दिया कि अपनी मातृभूमि का ऋण चुकाने के लिए हमें अच्छी भाषा शैली, अच्छा व्यवहार, अच्छी शिक्षा अर्जित करके विश्व पटल पर भिण्ड का नाम गौरवान्वित करना है। जिसके लिए खेल, शारीरिक शिक्षा एवं योग के द्वारा ही हम इन चीजों को पा सकते हैं। यहां शिक्षा, शारीरिक शिक्षा, खेल, जैविक खेती, पर्यटन और कला को विश्व पटल पर पहचान दिलाने के प्रयास निरंतर करते रहने होंगे। ऐसे सभी क्षेत्रों में निपुणता हासिल करने के लिए हमें योग को अपनाना होगा, जिससे हमारी ऊर्जा का सदुपयोग हो सके और वह हिंसात्मक गतिविधियों से हटकर के कलात्मक गतिविधियों की वृद्धि में सहायक होगी।

इस अवसर पर अशोक तोमर ने कहा अटेर को विश्व पटल पर पहचान मिले यह मेरा सपना है और इसे आने वाली पीढ़ी ही अपने कार्यों से साकार कर सकती है।

कार्यक्रम में राधे गोपाल यादव के द्वारा लिखा हुआ योग गीत गिटार वादक विशाल आर्य के द्वारा नए अंदाज में प्रस्तुतीकरण देकर के सभी का मन मोह लिया। उन्होंने बालक बालिकाओं की फरमाइश पर गीत भी सुनाए।
कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन मुकुट पुरा के ही रहने वाले मशहूर अंग्रेजी के शिक्षक नितिन दीक्षित के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर किशोरी संस्था सचिव कृष्ण गोपाल, सोनपाल यादव, संजीव श्रीवास्तव, वॉटर स्पोर्ट्स के खिलाड़ी बालक बालिका और निश्छल यादव सहित खेल, कला और योग प्रेमी उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का शिक्षकों ने किया सम्मान

Headlines Today24

कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष 27 को करेंगे सत्याग्रह

Headlines Today24

श्रीमद्भागवत कथा में प्राची देवी ने बताया योग के महत्व को

Headlines Today24