27.9 C
Bhind
September 15, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

उपनेता प्रतिपक्ष पर एफआईआर के विरोध में फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर की मामला वापस लेने की मांग

परानिधेश भारद्वाज,

भिंड जिले की अटेर विधानसभा से कांग्रेस विधायक एवं विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे एवं उनके परिवार के ऊपर गलत तरीके से प्लॉट आवंटन को लेकर भोपाल में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। जिसजे बाद गुरुवार को ब्राह्मण महासभा भिण्ड शाखा के नेतृत्व में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा एवं शहर अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा भदौरिया एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जयश्री राम बघेल सहित कई कांग्रेसियों एवं ब्राह्मण नेताओं की मौजूदगी में एडीएम एलके पांडेय को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही लहार चौराहे पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का पुतला दहन भी किया गया

दरअसल कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराज्यीय बस अड्डा योजना में अवैध तरीके से प्लॉट आवंटन को लेकर विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे एवं उनके परिजनों के साथ ही भोपाल विकास प्राधिकरण के पूर्व सीईओ एवं ओएसडी पर भी धोखाधड़ी की धाराओं में ईओडब्ल्यू द्वारा जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद हेमंत कटारे ने भी एक वीडियो जारी कर कहा कि यह उनका फंसाने एवं उनकी आवाज को दबाने के लिए षडयंत्र किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह लगातार सरकार पर हमलावर रहते हैं। हाल ही में सौरभ शर्मा प्रकरण में भी उन्होंने पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह की संलिप्तता उजागर की थी, ऐसे में उन्हें सरकार द्वारा जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है।

हेमंत कटारे पर दर्ज किए गए मामले को लेकर आज भिण्ड में ब्राह्मण महासभा के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम एडीएम एलके पांडेय को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में हेमंत के खिलाफ दर्ज मामले को वापस लेने की मांग की गई और कहा गया कि इस समय हेमंत कटारे एकमात्र ब्राह्मण नेता हैं जो ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधित्व विधानसभा में कर रहे हैं। ऐसे में अगर उनके खिलाफ राजनीतिक द्वेषपूर्ण दर्ज मामला वापस नहीं लिया जाता है तो ब्राह्मण समाज आंदोलन करने के लिए विवश होगा।
ज्ञापन देने वालों में ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष सतीश जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा, कांग्रेस की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा भदौरिया, कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा, परशुराम सेना जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा सोनू, कांग्रेस नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष जयश्री राम बघेल, कांग्रेस प्रवक्ता अनिल भारद्वाज, रामशेष बघेल, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राघवेन्द्र कांकर, आदित्य पुरोहित पुरखा, मनीष पुरोहित आदि सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज और कांग्रेसजन सम्मिलित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

अभिभाषक संघ ने दिया जस्टिस फ़ॉर भिण्ड कैम्पेन को समर्थन

Headlines Today24

2800 रूपए ग्रेड पे की मांग को लेकर पटवारियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Headlines Today24

सर्वहारा वर्ग की हितैषी है मोदी सरकार- डॉ रमेश दुबे

Headlines Today24