19.1 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

यातायात पुलिस के साथ NCC कैडेट्स एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने फूल देकर वाहन चालकों से की यह बड़ी अपील

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाये जा रहे 2 माह के यातायात जागरूकता अभियान के दौरान बुधवार को यातायात पुलिस के द्वारा शहर के परेड चौराहे एवं इंदिरा चौक पर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें एनसीसी कैडेट्स एवं उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं द्वारा दुपहिया वाहन चालकों से हेलमेट लगाने का अनुरोध किया एवं कार चालकों से सीट बेल्ट लगाने का अनुरोध किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा ऐसे वाहन चालकों को पुष्प देकर हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने की रिक्वेस्ट की गई।
इन बच्चों के द्वारा हेलमेट लगाने एवं सीट बेल्ट धारण करने के फायदे भी वाहन चालकों को बताए गए। एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस के छात्रों एवं यातायात पुलिस के द्वारा हमारी प्रति दिन की जिंदगी में यातायात नियमों पालन कितना महत्वपूर्ण है यह भी बताया गया।
इसी दौरान एक दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के जा रहे थे तो बच्चों ने उनसे पूछा कि आप हेलमेट क्यों नहीं लगाए हुए हो, तो उन्होंने बोला कि हम तो सब्जी लेने जा रहे हैं। जिसके बाद बच्चों के द्वारा दोपहिया राइडर को फूल देकर रिक्वेस्ट की गई कि नेक्स्ट टाइम आप हेलमेट लगाकर ही आएं।
इसी प्रकार इंदिरा गांधी चौराहे से गुजर रही एक कार में क्षमता से अधिक सवारी थी। उनको भी छात्र- छात्राओं एवं यातायात पुलिस के द्वारा समझाइश दी गई कि आप आगे से यातायात नियमों का पालन करें और क्षमता के अनुरूप ही वाहन में सवारी बैठाएं।

Headlines Today 24

Related posts

बिजली बकाया पर कनेक्शन काटा तो किसानों ने कर दी विद्युतकर्मियों के साथ अभद्रता

Headlines Today24

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन आशीर्वाद यात्रा का पुष्पवर्षा कर किया गर्म जोशी से स्वागत

Headlines Today24

एक्सीलेटर दबाते ही सीधा गौरी लेक में डूबी कार, युवक की मौत, खतरे को भांपकर एक किनारे पर ही कूदा, एक को लोगों ने किया रेस्क्यू

Headlines Today24