24.3 C
Bhind
September 18, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

प्रजापति समाज के मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह कार्यक्रम के लिए बैठक का हुआ आयोजन


भिंड। शहर के सुभाष नगर स्थित बर के नीचे प्रजापति समाज के हनुमान मंदिर पर प्रजापति समाज के द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह कार्यक्रम के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन करने के दौरान आदर्श प्रजापति समाज सुधार समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि 20 अगस्त 2023 दिन रविवार को हाईस्कूल और इंटर में जो बच्चे 75% से अधिक अंको से पास हुए उन सभी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही सिद्ध गुरु काशी बाबा का विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसमें प्रजापति समाज के सभी लोग बड़ी संख्या में बढ़-चढ़कर भाग लें। साथ ही जो बच्चे हाईस्कूल और इंटर में पास हुए हैं उन बच्चों का सम्मान समारोह कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश के सभी जिलों से प्रजापति समाज के जिला अध्यक्ष और पदाधिकारी और समाज के बड़े अधिकारी आ रहे हैं। इसके साथ ही माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय रामदयाल प्रजापति भी मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान करने के लिए आ रहे हैं।

इस मौके पर समाज को एकता के साथ अपनी ताकत को दिखाना है और पूरे भिंड जिले का नाम रोशन करना है। वहीं इस दौरान कोषाध्यक्ष रामदास प्रजापति ने कहा कि सभी लोग तन मन धन से समिति का सहयोग करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों की बैठक की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मेधावी छात्र छात्राओं सम्मान होने के दौरान हमारे समाज में उनके माता-पिता के अलावा उनके बुजुर्गों का भी जिले के अलावा प्रदेश में नाम रोशन होगा। इसलिए हमें मेधावी बच्चों का सम्मान करना बहुत जरूरी है। बच्चों का सम्मान करने से छोटे बच्चों में भी शिक्षा की ओर ध्यान आकर्षित होगा और वह अपने समाज का नाम रोशन करेंगे।

इस मौके पर मुख्य रूप से समिति के उपाध्यक्ष लज्जा राम प्रजापति, कोषाध्यक्ष रामदास प्रजापति, शिक्षक जितेंद्र उर्फ जीतू प्रजापति, पार्षद वार्ड नंबर 8 गोहद, रवि प्रजापति युवा संगठन गोहद, वासुदेव प्रजापति, मुन्ना लाल प्रजापति कमलेश प्रजापति, धनीराम प्रजापति, पूर्व जिला अध्यक्ष विजयराम प्रजापति, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराई प्रजापति, अशोक प्रजापति, सुरेंद्र प्रजापति, भूरे प्रजापति, फौजी कल्लू हलवाई अटेर रोड, नरेंद्र प्रजापति, महेश प्रजापति, अशोक प्रजापति, पीओपी ठेकेदार पप्पू प्रजापति, भगत राम प्रजापति, रविरमन प्रजापति पत्रकार, बल्लू प्रजापति, आशीष प्रजापति, सोमदेव प्रजापति के साथ एक सैकड़ा लोग मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

अधिया, बंदूक, कट्टों के साथ 7 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, पुलिस अधीक्षक ने दिया टीम को 10 हजार का इनाम

Headlines Today24

ईश्वर अंश जीव अविनाशी चौपाई को चरितार्थ कर रहे मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र

Headlines Today24

भगवा छोड़ नीला गमछा ओढ़ा पूर्व विधायक रसाल सिंह ने

Headlines Today24