24.9 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

पहला सुख, निरोगी काया: डॉ हिमांशु बंसल

भारत विकास परिषद शाखा भिंड द्वारा चलाए जा रहे संस्कृति सप्ताह के चौथे दिन सोमवार को अटेर रोड स्थित शिव ईंट भट्टा पर स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण डॉ हिमांशु बंसल व डॉ साकार तिवारी द्वारा किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मरीजों ने अपनी जांच कराई और दवा प्राप्त की।

स्वास्थ्य शिविर के आयोजक संजय दैपुरिया ने कहा कि गरीबों और असहाय लोगों की सेवा करना एक पुण्य का काम है। ऐसे बीमार मरीज जो अपना इलाज नहीं करा पाते ऐसे मरीजों के लिए उनके द्वारा निरंतर ग्राम स्तर पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर मरीजों को निःशुल्क दवा का वितरण भी किया जाता है।

इसी के साथ भारत विकास परिषद के सदस्य रामकिशोर श्याम हॉजरी के सौजन्य से ईंट भट्टा पर बच्चों के लिए नए वस्त्रों का वितरण भी कराया गया। इस दौरान रामकिशोर गुप्ता ने बताया कि आप जो भी जीवन में अर्जित करते हैं उसका कुछ हिस्सा जरूरतमंद लोगों को अवश्य देना चाहिए, यही सच्ची ईश्वर भक्ति है।


कार्यक्रम में जे एन पाठक, जयदीप सिंह, धीरज शुक्ला आदि समाजसेवी उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

छात्र जीवन में ही सर्वप्रथम जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए- डॉ डीके शर्मा

Headlines Today24

महिला अपराधों की रोकथाम के लिए पुरुषों को जागरुक करने पुलिस ने चलाया यह अभियान

Headlines Today24

ग्वालियर में समाज विशेष की महापंचायत की आहट, पुलिस ने जारी की चेतावनी, कोई भी दिखा तो होगी बड़ी कार्यवाही

Headlines Today24