25 C
Bhind
October 31, 2026
Headlines Today 24
क्राइमभिण्डमध्यप्रदेश

पंचायत एवं निकाय चुनाव आचार संहिता में पकड़ा हथियारों का जखीरा

आठ पिस्टल और पाँच कट्टे सहित हथियार तस्कर गिरफ्तार

चुनावों में दहशत फैलाने की कोशिश नाकाम

परानिधेश भारद्वाज की रिपोर्ट

भिण्ड। जिले की बरासों थाना पुलिस ने एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8 पिस्टल, पाँच देशी कट्टे एवं छह कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि बरासों थाना प्रभारी सीपीएस चौहान को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि एक हथियार तस्कर कैरोरा तिराहे पर खड़ा है, जिसके पास बड़ी मात्रा में अवैध हथियार हैं।

मुखबिर के बताए स्थान पर बरासों थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ पंहुचे तो एक व्यक्ति थैला लिए खड़ा था, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़कर जब बैग की तलाशी ली गयी तो उसमें 32 बोर की आठ पिस्टल, 315 बोर के चार कट्टे और बारह बोर का एक कट्टा सहित 6 कारतूस बरामद किए गए। जिस पर बरासों थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

पकड़े गए आरोपी पर पहले भी भिण्ड जिले के गोहद और शहर कोतवाली में आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस बात की जानकारी लगाने में जुटी है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में अवैध हथियार कहाँ से लाये गए और कहां खपाने की तैयारी थी।

Headlines Today 24

Related posts

भाजपा को घेरने कांग्रेस ने आयोजित की बैठक, आपसी फूट की भेंट चढ़ गई मीटिंग

Headlines Today24

Yep Casino PL: Your Ultimate Online Gaming Experience

भिण्ड में आमने-सामने हुए भाजपा के वर्तमान एवं पूर्व विधायक, भाजपा प्रत्याशी वर्षा वाल्मीकि ने की जीत हासिल

Headlines Today24