35.6 C
Bhind
June 7, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

भिण्ड में आमने-सामने हुए भाजपा के वर्तमान एवं पूर्व विधायक, भाजपा प्रत्याशी वर्षा वाल्मीकि ने की जीत हासिल

परानिधेश भारद्वाज

भिंड नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान हुआ। यहां पर कुल 39 पार्षद हैं जिन्होंने अपना अध्यक्ष चुना। भिंड नगर पालिका में वर्षा अमित वाल्मीकि को अध्यक्ष चुना गया है। वह भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी थीं। वर्षा बाल्मीकि को 23 मत मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंदी बसपा से कांग्रेस में शामिल होकर कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी बनी सुनीता कौशल को 15 पार्षदों का समर्थन मिला। ऐसे में जिला कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस द्वारा वर्षा वाल्मीकि को विजई घोषित कर अध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र दिया गया। आपको बता दें कि वर्षा मध्यप्रदेश सफाई कामगार आयोग के सदस्य रहे सुनील बाल्मीकि की भतीजी बहू हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष पद चुनाव से पहले नगरपालिका गेट के सामने भाजपा के ही वर्तमान विधायक एवं पूर्व विधायक के समर्थक आमने-सामने आ गए और उनमें जमकर नारेबाजी हुई। यहां तक कि वर्तमान विधायक संजीव सिंह कुशवाह एवं पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह भी एक दूसरे पर आंखें तरेरते नजर आए। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सभी नेताओं को उनके समर्थकों के साथ मौके से हटाया गया।

Headlines Today 24

Related posts

विधानसभा के बजट सत्र में अब यह संगठन करेगा सरकार का घेराव

Headlines Today24

इस बजट से महिलाओं को कोई राहत मिलने वाली नहीं- शांति कुशवाह

Headlines Today24

प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर सरसों के खेत मे फेंका शव, कॉल डिटेल से हुआ खुलासा

Headlines Today24