19.1 C
Bhind
October 23, 2026
Headlines Today 24
क्राइमदेशभिण्डमध्यप्रदेशराजनीति

खुद को सिंधिया समर्थक बताने वाले कथित भाजपा नेता हरवीर सिंह के घर पहुंची सीबीआई, शहर और गांव के घरों में पहुंची सीबीआई

दिल्ली/एनसीआर में करोड़ों के बैंक फ्रॉड का मामले में सीबीआई पहुंची कथित भाजपा नेता के घर
भिण्ड। रविवार को सीबीआई की टीम के भिण्ड पहुंचने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार खुद को सिंधिया समर्थक एवं प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का बेहद करीबी बताने वाले कथित भाजपा नेता हरवीर सिंह कुशवाह को तलाश करती हुई सीबीआई की टीम भिण्ड पहुंची है। हरबीर सिंह के भिण्ड शहर में भारौली तिराहे स्थित मकान एवं पैतृक गांव सरनाम सिंह का पुरा नुन्हाटा में सीबीआई ने छापा मारा। जिसमें कथित भाजपा नेता हरवीर सिंह सीबीआई के हाथ नहीं लग सका।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरवीर सिंह कुशवाह जो कि अपने आप को दिल्ली में व्यवसायी बताता है वह सीबीआई के राडार पर आया है। हरबीर सिंह दिल्ली में रहकर पैसे कमाता और उनको भिण्ड में इन्वेस्ट करता था। इसके साथ ही वह भिण्ड में राजनैतिक पृष्ठभूमि तैयार करने में भी लगा हुआ था। हरबीर के पास पैसे को देखकर विरोधियों द्वारा गलत कार्यों में लिप्त होकर पैसे कमाने की चर्चाएं अक्सर फैलाई जाती रहती थीं, लेकिन इन चर्चाओं पर तब मुहर लग गई जब सीबीआई की एक विशेष टीम ने भिण्ड आकर हरवीर सिंह के भारौली बाईपास स्थित मकान एवं सरमन सिंह का पुरा में तलाशी की। लेकिन सीबीआई के आने की खबर लगते ही हरबीर सिंह गायब हो गया और सीबीआई के हत्थे नहीं चढ़ा।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरवीर सिंह ने दिल्ली/एनसीआर में फर्जी बिल्डर बनकर करोड़ों रुपये का बैंक फ्रॉड किया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली/एनसीआर की एक से अधिक बैंकों के साथ हरबीर सिंह ने फ्रॉड किया है। मामला बड़े बैंक फ्रॉड का होने के चलते ही सीबीआई के हाथों में सौंपा गया है। जिसकी जांच को लेकर ही सीबीआई ने भिण्ड स्थित हरवीर सिंह के यहां उसकी तलाशी की है। हरबीर सिंह का पक्ष जानने के लिए जब हमने हरबीर सिंह के मोबाइल नंबर 9911927925 पर कॉल किया तो वह बंद आ रहा है।

Headlines Today 24

Related posts

बच्चों को बताए मलेरिया से बचाव के उपाय, आप भी जानें

Headlines Today24

नशा मुक्त प्रदेश की मुहिम में उमा दीदी को कांग्रेस के इस विधायक ने दिया अपना समर्थन

Headlines Today24

इस दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेंगी जिलाधीश कार्यालय पर प्रदर्शन

Headlines Today24