26.8 C
Bhind
September 16, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया अनसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य का जन्मदिन

भिंड। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निराश्रित भवन पर निवासरत वृद्धजनों को फल एवं खाद्य सामग्री बांटकर लालसिंह आर्य का जन्मदिन मनाया।

इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रक्षपाल सिंह राजावत द्वारा किया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य जिले उन नेताओं में से है जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है।

भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत ने कहा कि लाल सिंह आर्य छोटे से जिले से निकल कर आज भाजपा के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष बने, यह हमारे जिले के लिए गौरव की बात है।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रक्षपाल सिंह राजावत ने कहा कि लाल सिंह आर्य ने हमेशा अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को बढ़ाने का कार्य किया है।

इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी,मंडल अध्यक्ष अमित जैन,मंडल अध्यक्ष शेरू पचौरी,मंडल महामंत्री राजीव उपाध्याय, मंडल मंत्री प्रशांत सोनी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अवनीश त्रिपाठी,रिशु राजावत, अशोक यादव, रोहन शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

भाविप द्वारा प्याऊ पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

Headlines Today24

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन आशीर्वाद यात्रा का पुष्पवर्षा कर किया गर्म जोशी से स्वागत

Headlines Today24

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने डकैती अधिनियम 1981 को समाप्त करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Headlines Today24