30 C
Bhind
October 23, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

गौ पूजन के साथ शुरू हुआ भाविप का संस्कृति सप्ताह

By- परानिधेश भारद्वाज

मंगलवार से भारत विकास परिषद के संस्कृति सप्ताह का आयोजन गौ पूजन के साथ शुरू किया गया। जिसमें भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड के वरिष्ठ सदस्य जोधपुर मिष्ठान भंडार संचालक उम्मेद सिंह राजपुरोहित ने संस्कृति सप्ताह का प्रारंभ के अवसर पर मंगलवाल को प्रथम दिवस स्थानीय मंशापूर्ण गौशाला में गौ पूजन कर, गायों को गुड़ चारा खिलाकर किया।
इस दौरान शाखा अध्यक्ष कमलेश सैंथिया ने बताया कि 11 जनवरी से लेकर दिनांक 17 जनवरी तक प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम करके संस्कृति सप्ताह मनाया जाएगा।
इस अवसर पर प्रांतीय संयोजक श्रवण पाठक ने कहा भारतीय संस्कृति लोगों को जोड़ने का काम करती है। लेकिन धीरे धीरे पाश्चात्य संस्कृति हावी होती जा रही है। लेकिन भारत विकास परिषद ने इसको बचाने का बीड़ा उठाया गई। इसीलिए समय समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों में भारतीय संस्कृति और सभ्यता की अलख जगाने का काम किया जाता है ताकि आने वाली पीढ़ी भारत की गौरवशाली परंपरा और संस्कृति को याद रखते हुए उसका अनुसरण करती रहे।
कार्यक्रम में भिण्ड शाखा सचिव डॉ साकार तिवारी, कोषाध्यक्ष रामवीर सिंह परिहार, डॉ हिमांशु बंसल, धीरज शुक्ला, मनोज दीक्षित, वीरेंद्र जोशी, अजय बसेड़िया, दिलीप सिंह कुशवाह, धर्मवीर सिंह भदोरिया, डॉ अवधेश सोनी, जयप्रकाश शर्मा, गजेंद्र शर्मा, राजमणि शर्मा, विपिन चतुर्वेदी सहित परिषद के कार्यकर्ता व अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

निक्षय मित्र अभियान के तहत बांटा गया पोषण आहार, निक्षय मित्रों का किया गया सम्मान, जानें इस योजना के बारे में

Headlines Today24

अवैध रेत परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर भारौली थाना प्रभारी की कार्रवाई

Headlines Today24

लंपी वायरस से मृत गायों को वेसली नदी में फेंके जाने का मामला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की सीएमओ को बर्खास्त करने की मांग

Headlines Today24