24.9 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

लंपी वायरस से मृत गायों को वेसली नदी में फेंके जाने का मामला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की सीएमओ को बर्खास्त करने की मांग

भिण्ड, पवन शर्मा

इन दिनों गायों में लंपी वायरस तेजी से फैल रहा है। लंपी वायरस से मरने वाले पशुओं(गाय) के शवों को ठिकाने लगाने को लेकर लोगो में नराज़गी तूल पकड़ती जा रही है। मामले को लेकर मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष मान सिंह कुशवाह के नेतृत्व में एक सैकड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर सतीश कुमार एस को 3 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में जलाशय में फेकी मृत गायों से जनमानस को खतरा बताया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कहना है कि इसी बेसली नदी से सैकड़ों गांव जुड़ते हैं और इसी नदी का पानी गांव के लोग उपयोग करते हैं। वहीं गईं को नदी में फेंकने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों रामदुलारी जाटव और जितेंद्र बाल्मीकि को बेसली नदी में गाय फेंकने के जुर्म में सेवा से पृथक कर दिया गया है। जबकि कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा का कहना है कि असली दोषी तो गोहद नगर पालिका सीएमओ हैं उनको बर्खास्त करना चाहिए था। क्योंकि सीएमओ ने ही दोनों वेतनभोगी कर्मचारियों को जलाशय में मरी हुई गाय फेकने के मौखिक आदेश किए थे, जिसका प्रूफ भी संबंधित निलंबित कर्मचारियों के पास है। जबकि प्रशासन को गोहद नगर पालिका सीएमओ को लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर देना चाहिए। उन्होंने कहा है घटना की तीन दिवस में जांच होनी चाहिए नहीं तो कांग्रेस बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी।

Headlines Today 24

Related posts

विधानसभा के बजट सत्र में अब यह संगठन करेगा सरकार का घेराव

Headlines Today24

सतत प्रयासों से ही सफलता मिलती है- डॉ उमा शर्मा

Headlines Today24

भिण्ड विधायक ने परिवार के साथ किया मतदान

Headlines Today24