25.6 C
Bhind
October 23, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

एनएसएस ने रैली निकालकर दिया टीकाकरण का संदेश, मास्क नहीं तो प्रवेश नहीं, सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में भी लोगों को बताया

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत 15 से 18 वर्ष के किशोरों के शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए मंगलवार को उत्कृष्ट विद्यालय की एनएसएस इकाई ने रैली निकालकर कोरोना से बचाव के लिए लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। रैली क्रमांक 1 स्कूल से हॉस्पिटल रोड, परेड चौराहा से शास्त्री चौराहे होते हुए वापस स्कूल पर समाप्त हुई। इस दौरान राहगीरों को मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बनाने की भी सलाह दी तथा परिवार के सभी पात्र व्यक्तियों को कोविड -19 का टीका आवश्यक रूप से लगवाने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम प्राचार्य पी एस चौहान एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी धीरज सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में किया गया। प्राचार्य ने कहा टीका लगवाना सुरीक्षित रहने के लिए बहुत आवश्यक है।उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट विद्यालय के पात्र बच्चों का शत प्रतिशत वैक्सिनेशन हो चुका है।
रैली में स्वयं सेवक हर्षित यादव, लल्लन वर्मा, मधु बंसल, रौनक राजावत, खुशी बंसल, पल्लवी नरवरिया, अमन वर्मा, अनुभा जैन, सीमा प्रजापति, सलोनी नेगी, तनिष्का वर्मा, गिर्राज व्यास, अभिमन्यु सिंह आदि ने सहभागिता की।

Headlines Today 24

Related posts

फलदान कार्यक्रम में हर्ष फायर में गोली लगने से जीजा घायल

Headlines Today24

बच्चों के संग पानी के बीच बिखेरे योग के विविध रंग

Headlines Today24

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव का हुआ भव्य समापन

Headlines Today24