24.9 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

भाजपा सरकार से जीतू पटवारी जी की जान को खतरा- धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पिंकी

परानिधेश भारद्वाज,

मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी जी की जान को खतरा है। कल उनके निवास पर हथियारबंद बदमाशों ने डकैती का प्रयास किया। अगर जीतू पटवारी जी उस वक्त घर में मौजूद होते तो उनकी जान को खतरा था। उक्त आरोप शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदोरिया उर्फ पिंकी ने भाजपा सरकार पर लगये हैं।

धर्मेंद्र सिंह भदोरिया पिंकी ने कहा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी जी के भोपाल 74 बंगले स्थित निवास सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के आवास पर हथियारबंद बदमाशों ने वारदात का प्रयास किया। इससे सिद्ध होता है कि मध्य प्रदेश में बीजेपी के मुख्यमंत्री मोहन सिंह की सरकार नहीं अंधेर नगरी चौपट राजा की सरकार है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे सुरक्षित एरिया 74 बंगाले स्थित प्रदेश के जनप्रतिनिधियों के आवासों पर इस तरह की वारदात हो सकती है, जब मध्य प्रदेश सरकार में शामिल मंत्री और विधायकों के बंगलो की यह हालत है कि हथियारबंद बदमाश कभी भी वारदात के लिए आ सकते हैं तो आम जनता का क्या हाल होगा? उन्होंने कहा मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में भी बदमाशों के हौसले बुलंद है जिससे कभी भी कहीं भी कोई वारदात कर देते हैं और उनकी धर पकड़ बीजेपी सरकार की पुलिस के द्वारा नहीं होती है। जीतू पटवारी जी जनहित के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठा रहे हैं और मध्य प्रदेश के हर जिला स्तर पर जाकर वोट चोरी सत्याग्रह आम सभा को संबोधित कर रही हैं। इससे बीजेपी घबरा कर उनकी जान के साथ खिलवाड़ कर रही है और उनको पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं करा पा रही है। अगर इसी तरह उनकी जान के साथ खिलवाड़ होता रहा तो जीतू पटवारी के साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना घट सकती है। इससे सिद्ध होता है मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के विरोध में कोई भी जनहित ऐसी मुद्दों को लेकर आवाज उठेगी तो बीजेपी की सरकार उसकी जान से खिलवाड़ करेगी। इससे पहले भी रतलाम जाते समय भाजपा के मंडल अध्यक्ष द्वारा उनकी गाड़ी पर कार्यकर्ताओं को लेकर हमला किया गया और उनकी गाड़ी का कांच फोड़ दिया गया।

शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदोरिया उर्फ पिंकी बीजेपी सरकार से मांग कर रहे हैं कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए जिससे आने वाले समय में उनकी जान के साथ कोई खिलवाड़ ना कर सके।

Headlines Today 24

Related posts

जेल हादसे में उड़ रही तमाम अफवाहों पर ना दें ध्यान, हकीकत में यह हुआ…

Headlines Today24

लहार, मिहोना एवं रौन में इतने मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील, ऐसी रहेगी व्यवस्था

Headlines Today24

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर देंगे एकता का संदेश- रामशेष बघेल

Headlines Today24