25.2 C
Bhind
February 11, 2026
Headlines Today 24
भिण्डराजनीति

समर्थक की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस नेता ने कराया बाजार बंद, कही यह बात

भिण्ड। जिले के गोरमी कस्बे में मेहगांव विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रहे राहुल सिंह भदोरिया के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा बाजार बंद का आह्वान किया गया। उनके द्वारा पुलिस प्रशासन पर किसानों की भूमि को शासकीय बताकर एवं अज्ञात मामलों में उनके कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर भाजपा के पक्ष में कार्य करने के आरोप लगाए गए। बाजार बंद के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी जी के प्रसिद्ध ‘रघुपति राघव राजा राम’ गाते हुए धरना भी दिया गया।

दरअसल बुधवार को विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी वर्तमान मंत्री राकेश शुक्ला के ऊपर हुए हमले के आरोप में अज्ञात रूप में पंजीबद्ध किए गए व्यक्तियों में से शैलेंद्र सिंह भदोरिया नामक व्यक्ति को नामजद कर गिरफ्तार किया गया। हालांकि शैलेंद्र सिंह पहले भाजपा कार्यकर्ता थे और इस दौरान वह मेहगांव जनपद उपाध्यक्ष भी बने थे। लेकिन विधानसभा चुनाव में उनके द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन किया गया। यही नहीं शैलेंद्र सिंह भदोरिया द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष के पोस्टर पर पेशाब किए जाने के मामले ने भी तूल पकड़ा था। लेकिन चुनाव के दौरान जब मेहगांव में भाजपा प्रत्याशी वर्तमान मंत्री राकेश शुक्ला पर हमला हुआ तो उसमें पुलिस द्वारा कुछ ज्ञात एवं कुछ अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया। जिन ज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया उनको तो पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई, लेकिन बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति को नामजद कर गिरफ्तार किया गया। वह व्यक्ति भाजपा के विरोध में उतरे जनपद उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह भदोरिया थे। ऐसे में कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी रहे राहुल सिंह भदोरिया अपने समर्थक के पक्ष में उतर आए और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गोरमी बाजार बंद का आवाहन किया। इस दौरान भारी भीड़ उनके साथ रही। बाजार बंद के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा किसी दुकानदार के साथ अभद्रता नहीं की गई, बल्कि राहुल सिंह भदोरिया ने उनसे विनम्रता पूर्वक बाजार बंद रखने की अपील की। ऐसे में जो कुछ दुकानदार दुकान खोले हुए थे उन्होंने भी अपनी दुकान बंद कर ली।


कांग्रेस नेता राहुल सिंह भदोरिया ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन द्वारा जबरन किसानों की बुवाई को काटा जा रहा है। वहीं अज्ञात मामलों में उनके लोगों को जबरन फंसाकर गिरफ्तार किया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है। वहीं मामले में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि जो भी आरोप लगाए गए हैं उनकी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Headlines Today 24

Related posts

मैथिलीशरण गुप्त सच्चे अर्थों में राष्ट्रकवि थे : अतुल रमेश पाठक

Headlines Today24

शहर जिला कांग्रेस ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

Headlines Today24

अब पोस्ट ऑफिस के जरिये मिलेगी विधिक सहायता, डाक कर्मियों को दिया जायेगा प्रशिक्षण

Headlines Today24